फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 cases including two nominated in case of dispute over crusher

कोल्हू पर विवाद के मामले में दो नामजद समेत 20 पर मुकदमा

Sun, 30 May 2021 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
20 cases including two nominated in case of dispute over crusher
कोल्हू पर विवाद के मामले में दो नामजद समेत 20 पर मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी के पास कोल्हू पर गन्ने का रेट पूछने गए युवक के साथ कहासुनी के बाद मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो आरोपी नामजद समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गांव मैनापूठी निवासी हिमांशु पुत्र अनिल शुक्रवार शाम पास के कोल्हू पर रेट की जानकारी करने के गया था। कस्बा हर्रा निवासी आरिफ व तारिफ मैनापूठी के पास ही कोल्हू चलाते हैं। इस दौरान हिमांशु और कोल्हू संचालकों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि कोल्हू संचालकों ने हिमांशु के साथ मारपीट की। जिसके बाद उसने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। तभी वहां दोनों गांव के लोग पहुंच गए और गाली गलौज के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पीड़ित पक्ष की सूचना पर थाना सरूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित हिमांशु की तहरीर पर हर्रा निवासी कोल्हू संचालक आरिफ व उसके भाई तारिफ समेत करीब 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed