फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   2,98,431 children made 'do drop'

2,98,431 बच्चों ने पी ‘दो बूंद जिंदगी की’

Mon, 01 Feb 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
2,98,431 children made 'do drop'
फोटो
विज्ञापन

2,98,431 बच्चों ने पी ‘दो बूंद जिंदगी की’
- कोरोना के बाद पहली बार चला अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कोरोना के बाद से पहली बार शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 2,98,431 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
यह शून्य से पांच साल तक के कुल बच्चों का करीब 55 प्रतिशत है। रविवार को पोलियो वैक्सीन के लिए 2,258 बूथ बनाए गए थे। 448 सुपरवाइजर और 29 जोनल नोडल अधिकारियों ने सर्वेक्षण का कार्य किया।
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन और आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने पुलिस लाइन अर्बन हेल्थ पोस्ट पर अभियान का उद्घाटन किया। कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने साबुन गोदाम पर पोलियो बूथ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रवीण गौतम ने बताया कि आगे एक, दो, तीन, 6 और 7 फरवरी को टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की वैक्सीन पिलाएंगी। 9 और 10 फरवरी को पोलियो की बी टीमें छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो वैक्सीन पिलाएंगी। जिले में 5,41,307 बच्चों को पिलाई जानी हैं। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरुओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों आदि से सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed