फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1965 india-pakistan war

पुणे हॉर्स ने किया शहादत को सलाम

Sat, 12 Sep 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 12 Sep 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
1965 india-pakistan war

मेरठ। पुणे हॉर्स की यूनिट के मैदान पर शुक्रवार को जोश, उत्साह और देशभक्ति का जज्बा उमड़ पड़ा। वहां मौजूद हर एक शख्स का सीना गर्व से तना था। वक्ता युद्ध में शहीद हुए जांबाजों के वीरता और उनके शौर्य गाथा का बखान कर रहे थे। वहीं डॉग के करतब लोगों को उत्साहित कर रहे थे। सिख मार्शल आर्ट के करतब लोगों को रोमांचित कर रहे थे। मौका था पाकिस्तान पर जीत की स्वर्ण जयंती का।

विज्ञापन


1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। इसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। युद्ध जीतने में 17 पुणे हॉर्स यूनिट ने अहम भूमिका निभाई थी। पुणे हॉर्स की तरफ से युद्ध के हीरो कर्नल एबी तारापोर (परमवीर चक्र) थे। पुणे हॉर्स यूनिट जीत के 50 साल पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मना रही है। शुक्रवार से कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुुरुआत में सेना के अधिकारियों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


साथ ही यूनिट के बारे में बताया गया। इसके बाद डॉग शो का आयोजन किया गया। इसमें आरवीसी के डॉग्स ने परेड कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद इन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाए। डॉग्स ने बम निरोधक दस्ते के साथ  अपनी काबिलियत दिखाई। इसके बाद हॉर्स शो का आयोजन हुआ। हॉर्स ने आकर्षक करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पंजाब बैंड ने प्रस्तुति दी। उन्होंने आजादी और जीत की धुन बजाकर सभी में जीत का जज्बा भर दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।


खालसा ग्रुप ने हैरतअंगेज करतब दिखाए
कार्यक्रम के अंत में तेज सिख मार्शल आर्ट के खालसा ग्रुप ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को चकित कर दिया। इन्होंने एक के बाद एक करतब दिखाए। तलवारबाजी से लेकर मार्शल आर्ट की विभिन्न प्रस्तुति दी। इनके प्रदर्शन को देख सभी हैरान रह गए। करतब पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।


12-13 के कार्यक्रम
12 सितंबर को पूर्व सैनिकों अफसरों का सैनिक सम्मेलन होगा। इसमें 1965 युद्ध के जवान वॉर विडो और उनके बच्चे भी शामिल होंगे। 13 सितंबर को डिनर के अलावा वेटरन सैनिकों और वर्तमान सैनिकों की एक मीट आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed