फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   192 public service centers closed for not meeting standards

Meerut News: मानक पूरे नहीं करने पर 192 जनसेवा केंद्र कराए बंद

Sun, 11 Jan 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
192 public service centers closed for not meeting standards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। निरीक्षण में मानक पूरे नहीं मिलने पर कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जिला प्रबंधक प्रभांशु आत्रेय ने 192 सेंटर पर कार्रवाई करते संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही अन्य सेंटर पर मिली कुछ खामियों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभांशु आत्रेय ने बताया कि जिन केंद्रों पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित ब्रांडिंग, सीएससी बोर्ड और सेवाओं की निर्धारित दर की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी उन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब केवल उन्हीं केंद्र को संचालन की अनुमति दी जाएगी जो सभी नियमों का पालन करेंगे। जिला प्रबंधक के अनुसार बिना ब्रांडिंग और रेट लिस्ट वाले केंद्रों को चिह्नित कर बंद किया जा रहा है। अभी तक 192 सेंटर बंद कराए जा चुके हैं। साथ ही बिना मानक पूरे किए दोबारा संचालन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताया कि अब सीएससी संचालकों को बायोमैट्रिक के जरिए ई-केवासी भी करनी होगी, जो केवाईसी नहीं करेगा उसको अनुपस्थित मानते हुए कार्य करने पर कार्रवाई होगी। केंद्र संचालक को अब चरित्र प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा, जिससे पता चलेगा कि संचालक पर कोई आपराधिक केस तो नहीं चल रहा। बताया कि प्रतिदिन अभियान चलेगा और मानकों की अनदेखी करने वाले सेंटर बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed