फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गली मोहल्लों से निकल अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचे एथलीट

गली मोहल्लों से निकल अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचे एथलीट

Tue, 07 May 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
गली मोहल्लों से निकल अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचे एथलीट
मेरठ। आज वर्ल्ड एथलेटिक्स डे है। महानगर की बात करें तो यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। गली मोहल्ले से निकले युवाओं ने इस क्षेत्र में मंजिल पाई हैं। खास बात यह है कि यहां कम संसाधन और महंगे उपकरणों के बिना एथलीट तैयार हो रहे हैं। शहर और देहात क्षेत्र में हजारों युवा एथलेटिक्स में दम दिखा रहे है।
विज्ञापन

आधुनिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आइएएएफ) के सदस्य क्लबों द्वारा किया जाता है। एथलेटिक्स आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों और अन्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे आइएएएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व इंडोर चैंपियनशिप का अभिन्न अंग है। महानगर में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एथलेटिक्स खेलों में युवाओं में जबरदस्त जोश है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर जहां एक अच्छे एथलीट हैं, तो उन्होंने खेल विभाग में रहते हुए कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसके अलावा यहां के कोच गौरव त्यागी ने एथलेटिक्स को शहर और पूरे जिले में एक नई पहचान दी है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से वे पांच सौ से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिनमें दिव्यांग खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा गौरव त्यागी के खिलाड़ी एथलेटिक्स खेलों से निकलकर मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं। 7 मई को वर्ल्ड एथलेटिक्स डे गौरव त्यागी खिलाड़ियों के साथ साझा करेंगे। वहीं, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अनु कुमार ने खेलों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने गली मुहल्लों से प्रतिभा को निकालकर खेल के मैदानों पर पहुंचाने का कार्य किया है। साल भर में वे कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों में भी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलों में सुनहरा भविष्य तलाश रहे युवाओं को एथलेटिक्स में जाने के लिए कोच प्रेरित कर रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा एथलेटिक्स को ज्यादा पसंद करते हैं। कोच गौरव त्यागी ने बताया कि कम खर्च और सुविधाओं के बिना खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकाने के लिए एथलेटिक्स बेहतरीन ट्रैक है। यहीं कारण है कि मेरठ जिले में उनके पास पांच सौ ज्यादा युवा अभ्यास करने आते हैं। जिनमें कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं।

क्या है एथलेटिक्स
एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ने, कूदने, फेंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का एक विशेष संग्रह है। एथलेटिक्स के अंतर्गत सामान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रनिंग क्रॉस कंट्री, रनिंग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिताओं की सादगी और महंगे उपकरणों की अनुपस्थिति एथलेटिक्स को सामान्यत: दुनिया की सबसे अधिक खेले जाने वाली खेल प्रतियोगिता बनाता है। संगठित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचीनकाल से ओलंपिक खेलों से होता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed