{"_id":"5c8424e6bdec2213ed0cae43","slug":"191552164070-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड के लिए टेंडर और नौकरियों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड के लिए टेंडर और नौकरियों की बौछार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एनसीआरटीसी ने एचआर के लिए जारी किया आवेदन
- पहले चरण के लिए छह माह में शुरू होना है निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के शिलान्यास के बाद नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं, ताकि समय पर प्रोजेक्ट शुरू किया जा सके।
एनसीआरटीसी वेबसाइट पर एचआर के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पहले चरण के 16.5 किलोमीटर के निर्माण कार्य के लिए साहिबाबाद से दुहाई तक छह महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इस चरण के लिए सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य कार्यों को पहले ही पूरा किया जा चुका। एनसीआरटीसी का दावा है कि पहले चरण को साल-2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, बाकी का प्रोजेक्ट 2024 तक पूरा किया जाएगा। स्टेशन निर्माण के लिए डीजीएम, सिविल स्टेशनों के निर्माण के लिए डीजीएम सिविल के लिए भी आवेदन निकाला गया है। वहीं, प्रोजेक्ट के लिए आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती भी की जा रही है। इसमें डिप्टी जनरल मैनेजर से लेकर जनरल मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
बिल्डिंग इनफार्मेशन मॉडलिंग के लिए टेंडर
स्टेशनों के निर्माण के समय डाटा में बदलाव के लिए कॉमन डाटा एनवायरमेंट के लिए टेंडर निकाला गया है। आठ मार्च को निकाले गए टेंडर को 28 मार्च में खोला जाएगा। 28 मार्च तक ही पहले चरण में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वहीं, इसके अलावा मार्च में दो टेंडर भी खोले जाने हैं। इसमें ऑफिस मेंटीनेंस के लिए भी टेंडर खोला जाएगा।