फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद मंडल अध्यक्ष की प्रेस वार्ता

रालोद मंडल अध्यक्ष की प्रेस वार्ता

Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
रालोद मंडल अध्यक्ष की प्रेस वार्ता
17 रुपये प्रतिदिन में किसानों को खरीदना चाहती है सरकार
विज्ञापन

मवाना। रालोद के मंडल अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सपा बसपा व रालोद गठबंधन भाजपा की केंद्र में सरकार बनने से रोकने के लिए काफी है।
चौ. यशवीर सिंह ने यह विचार शिक्षक नेता चौ. नरेशपाल सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसी क्रम में 16 फरवरी को फलावदा में चौ. अजीत सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें भारी संख्या में किसान, मजदूर, व्यापारी, मुस्लिम लोग शामिल होंगे। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को अलोकतांत्रिक तरीके से रोके जाने की निंदा की। चौ. नरेशपाल ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व सीएम को रोका गया, इसका जवाब आने वाले चुनाव में भाजपा को मिल जाएगा। लोकेश सिरोही, जयवीर सिंह, मेहरपाल काकरान, ब्रजपाल अहलावत, रामपाल सिंह, कमलेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बारिश में भी रालोद कार्यकर्ताओं ने 16 फरवरी की रैली को सफल बनाने के लिए कई गांवों में जनसंपर्क किया। रालोद के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलो की सरकार है। यह सरकार प्रतिदिन 17 रुपये देकर किसान को खरीदना चाहती है। दूसरी ओर अरबपतियों का खरबों रुपया माफ कर रही है। उनके साथ चौ. रतन सिंह, रणवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, अभिषेक चौधरी, रविंद्र दरोगा, विकास सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को सफल बनाने का आ्वान
फलावदा। कस्बे में होने वाली अजीत सिंह की रैली स्थल का कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया। रैली को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क कर सफल बनाने का आह्वान किया।
कस्बे में बस स्टैंड पर 16 फरवरी को राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया अजीत सिंह रैली को संबोधित करेंगे। अजीत सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव भी लडेंगे। रैली के लिए सभी तैयारी पुरी कर ली गई है। रैली के आयोजक सैय्यद ईसा ने बताया कस्बे में होने वाली रैली ऐतिहासिक हो गई है पार्टी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के लोगों मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को सैय्यद ईसा, प्रदेश के संगठन मंत्री डॉक्टर सांगवान, एससी प्रकोष्ठ के पश्चिमी अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव रजब बेधड़क, संसार सिंह अबरार अब्बासी, शाहरुख रिजवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed