फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सालारपुर प्रधान के पक्ष में उतरे कई संगठन

सालारपुर प्रधान के पक्ष में उतरे कई संगठन

Fri, 16 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
सालारपुर प्रधान के पक्ष में उतरे कई संगठन
सालारपुर प्रधान के पक्ष में उतरे कई संगठन
विज्ञापन

मेरठ। थाना गंगानगर स्थित ग्राम सालारपुर के ग्राम प्रधान कुंवर साहब भारद्वाज के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भाजपा ने पंडित सुनील भराला भारद्वाज सहित कई अन्य संगठनों ने ग्राम प्रधान के आवास पर जाकर उनके साथ रहने और न्याय की लड़ाई लड़ने का वादा किया।

पंडित सुनील भराला ने कहा कि इस पूरी घटना की वह अपने स्तर से जांच करा रहे हैं। यदि पुलिस ने उत्पीड़न किया है तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को तीन दर्जन गांवों के प्रधान एडीजी पुलिस से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच के साथ ही पुलिस द्वारा जानबूझकर प्रधान का उत्पीड़न करने और फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत करेंगे। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो ग्राम प्रधान संगठन आंदोलन करेगा। इसके साथ ही परशुराम स्वाभिमान संगठन ने भी प्रधान कुंवर साहब भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed