{"_id":"5b6223944f1c1bbd298b75c5","slug":"191533158292-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत कार्यक्रम सुभारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत कार्यक्रम सुभारती
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ हो देश हमारा’
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि से संबद्ध सुभारती नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राआें ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए ‘स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम 2018’ के अंतर्गत ग्राम पांचली खुर्द के गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नारा दिया गया कि हम सबका एक ही नारा, स्वच्छ हो देश हमारा।
शुभारंभ सुभारती नर्सिंग कॉलेज के छात्र शहजर रिजवी के स्वागत भाषण से हुआ। ग्राम प्रधान पांचली खुर्द अनिल गुर्जर ने कहा कि जिस प्रकार हम सभी अपने तन, घर एवं कपड़ों की सफाई करते हैं उसी प्रकार हम सभी को अपने आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखना चाहिए। वहीं विनोद कुमार एसएसआई ने अपने कार्य को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करने की सलाह दी। 12 जुलाई को स्वच्छता विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में करीब 220 छात्र-छात्राओं के साथ ही ग्राम पांचली के लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैप्टन गीता प्रबंदा, कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग की सहायक लेक्चरर मिस नीरज चौधरी एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं आदित्य शर्मा, ज्योति, नूतन शर्मा, अन्नू, नीतू, प्रिया, अंजू, साबिया, इशरत आदि का विशेष योगदान रहा।