फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदेश का मेगा इंडस्ट्रियल जोन बनेगा पश्चिमी उप्र

प्रदेश का मेगा इंडस्ट्रियल जोन बनेगा पश्चिमी उप्र

Mon, 30 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश का मेगा इंडस्ट्रियल जोन बनेगा  पश्चिमी उप्र
प्रदेश का मेगा इंडस्ट्र्रियल जोन बनेगा मेरठ मंडल
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ मंडल नया इंडस्ट्रियल जोन बनेगा। यूपी में औद्योगिक विकास क ो लेकर चल रही तमाम कवायदों में पश्चिमी उप्र का मेरठ मंडल सबसे मजबूत हिस्सा बनेगा। इंवेस्टर्स समिट का 90 फीसदी औद्योगिक निवेश केवल पश्चिमी क्षेत्र के जिलों के हिस्से हैं।
फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई इंवेस्टर्स समिट में पूरे प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कुल 60 हजार करोड़ का निवेश स्वीकृत हुआ। इसमें 54 हजार करोड़ से अधिक निवेश केवल पश्चिम क्षेत्र के लिए है। जिसमें नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में निवेश का बड़ा हिस्सा है। सैमसंग ने पिछले दिनों नोएडा में सबसे बड़ी यूनिट लगाई। वहीं टीसीएस और दूसरी बड़ी कंपनियां भी जल्द से जल्द नोएडा में प्लांट लगाने की तैयारी में हैं। औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने के लिए छह माह बाद पुन: प्रधानमंत्री ने लखनऊ में उद्यमियों को बुलाया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री 60 हजार करोड़ के भारी भरकम निवेश को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने क ा टॉनिक भी उद्यमियों और अफसरों को दे गए। जिसमें पश्चिमी उप्र की भागीदारी सबसे अहम होगी।
विज्ञापन


निवेश के साथ बढ़ेगा रोजगार
पश्चिमी उप्र में सबसे ज्यादा निवेश होने के साथ रोजगार की बारिश होगी। 54,120.72 करोड़ क ा निवेश पूरे पश्चिम क्षेत्र के जिलों में होगा। नए प्लांट लगेंगे, कारखाने खुलेंगे तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 1,75,035 से अधिक लोगों को रोजगार केवल 12 जिलों में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम में ऐेसी है निवेश और रोजगार की तस्वीर
जिला निवेश (करोड़) रोजगार
नोएडा 31,355.43 1,63,060
गाजियाबाद 885 880
मेरठ 803.5 2420
बुलंदशहर 383.75 1200
मुजफ्फरनगर 328.2 1130
रामपुर 150 500
मोदीनगर 100 40
गौतमबुद्धनगर 50 800
शामली 36.34 100
बिजनौर 3.5 25
अमेठी 625 2880
कानपुर से नोएडा लाइन 2500 2500
कानपुर, नोएडा, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ 150 150
एक्रोस यूपी 10,000 2,000
मल्टीपल 6,750 6,750
कुल 54,120.72 1,75,035
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed