फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डा. मीनाक्षी भराला प्रदेश मंत्री और डा. अंजू बनी क्षेत्रीय अध्यक्ष

डा. मीनाक्षी भराला प्रदेश मंत्री और डा. अंजू बनी क्षेत्रीय अध्यक्ष

Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
डा. मीनाक्षी भराला प्रदेश मंत्री और डा. अंजू बनी क्षेत्रीय अध्यक्ष
डॉ. मीनाक्षी प्रदेश मंत्री और डॉ. अंजू बनीं क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन


मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व ने अब मोर्चा गठित करना शुरू कर दिया है। रविवार को जहां क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई तो सोमवार को प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित कर दी गईं।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कई माह पहले ही घोषित करते हुए दर्शना सिंह को मनोनीत किया गया था। लेकिन अभी तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई थी। जिस कारण मोर्चा की क्षेत्रीय और जिला व महानगर अध्यक्ष और कमेटियां भी अटकी हुई थीं। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गईं। प्रदेश कार्यकारिणी में मेरठ से जिला पंचायत सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला को मंत्री बनाया गया है। जबकि मेरठ की ही पूजा बंसल को सदस्य बनाया है। वहीं दूसरी तरफ महिला मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रहीं डॉ. अंजू वारियर को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


डॉ. मीनाक्षी और डा. अंजू वारियर थी क्षेत्रीय अध्यक्ष की दौड़ में
महिला मोर्चा में क्षेत्रीय अध्यक्ष के लिए मेरठ से डॉ. अंजू वारियर और डॉ. मीनाक्षी भराला के बीच दौड़ थी। इन दोनों में से ही किसी एक को प्रदेश कार्यकारिणी में भी जाना था। डॉ. मीनाक्षी भराला जहां लगातार दो बार से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होती आ रही हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में उन्होंने सफल महिला सम्मेलन कराकर अपनी संगठन में भी पकड़ को दर्शाया था। जिसके चलते उन्हें इस दौड़ में माना जा रहा था। वहीं डा. अंजू वारियर लंबे समय से भाजपा महिला मोर्चा व संगठन के अन्य प्रकोष्ठ में सक्रिय हैं। महिला मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही उन्हें चुनाव के दौरान कई जनपदों में प्रभारी का दायित्व भी दिया गया। डॉ. अंजू वारियर की गिनती जनपद की वरिष्ठ महिला नेत्रियों में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंका रहा है पूजा बंसल का नाम
प्रदेश कार्यकारिणी में मेरठ की पूजा बंसल को सदस्य बनाया गया है। लेकिन यह नाम सभी को चौंका रहा है। क्योंकि पूजा बंसल पार्टी में कभी सक्रिय नजर नहीं आईं और पिछले दिनों जब उनके नाम के महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के बोर्ड लगे थे, तो उसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था। ऐसे में उन्हें सीधे प्रदेश कार्यकारिणी में रखे जाना भाजपा नेताओं के भी गले नहीं उतर रहा है।


अब युवा मोर्चा पर है नजर
भाजपा युवा मोर्चा के भी प्रदेश अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। लेकिन प्रदेश कार्यकारिणी के बीच अभी क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित होने हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार तक युवा मोर्चा की भी घोषणा कर दी जाएगी। युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के लिए मेरठ से वरुण गोयल का नाम चर्चा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed