{"_id":"5b2026bc4f1c1bf86e8b7a63","slug":"191528833724-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"89 का हुआ टेस्ट,69 पास, 20 फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
89 का हुआ टेस्ट,69 पास, 20 फेल
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिपाही भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को 20 अभ्यर्थी मेडिकल टेस्ट में मानकों पर खरे नहीं उतर सके। फेल होने पर उन्होंने दोबारा मेडिकल की अपील डाली है।
मंडलीय पर्यवेक्षण अधिकारी शिवराम यादव के अनुसार जांच के लिए पहले दिन पुलिस लाइन में 100 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 89 अभ्यर्थी मेडिकल के लिए पहुंचे। पुलिस लाइन में देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड ने अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया। जांच के बाद 69 अभ्यर्थी जांच में खरे उतरे, जबकि 20 फेल हो गए। इनमें से तीन कमजोर आई साइड, तीन लंबाई कम होने की वजह से फेल हुए हैं। सबसे ज्यादा 15 अभ्यर्थी फ्लेट फुट, घुटनों के मिलने आदि वजहों से फेल हुए हैं। मंडलीय पर्यवेक्षण अधिकारी के अनुसार फेल अभ्यर्थियों ने दोबारा मेडिकल के लिए आवेदन किया है। उन्हें दोबारा मेडिकल का अवसर दिए जाने का नियम है। प्रतिदिन 100-110 लोगों को मेडिकल के बुलाया जाएगा। जिसकी सूचना उन्हें पूर्व में भेजी जा चुकी है। 24 जून तक ये प्रक्रिया पूरी होनी है। वहीं अभ्यर्थियों के लिए साथ आए अभिभावकों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई।