{"_id":"5af9f8654f1c1be2408b5546","slug":"191526331493-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में हुई अंतरसदन गायन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में हुई अंतरसदन गायन प्रतियोगिता
Updated Tue, 15 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएवी में हुई अंर्तसदन गायन प्रतियोगिता
मेरठ। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर में अंतर्सदन नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर के वाइस चांसलर डॉ. राकेश कुमार अतिथि रहे। नृत्य प्रतियोगिता कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों के बीच हुई। एकल गायन प्रतियोगिता में कक्षा 11-12 के विद्यार्थी रहे। शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लक्ष्य सदर की शुभि, द्वितीय स्थान पर निर्भय सदन की दिव्या और तृतीय स्थान पर शौर्य सदी की नेहा बिष्ट रहीं। कंटेम्परेरी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्य सदन के रोहन, द्वितीय तेजस सदन के तुषार और तृतीय शौर्य सदन यश रहे। गायन प्रतियोगिता में प्रथम तेजस सदन के शुभम, द्वितीय निर्भय सदन के निखिल, लक्ष्य सदन के शुभ एवं तृतीय स्थान पर शौर्य सदन के फैजल खान रहे। प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी।