फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिनौली गांव में मिले नर कंकाल को देखन पहुंचे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार

सिनौली गांव में मिले नर कंकाल को देखन पहुंचे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार

Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सिनौली गांव में मिले नर कंकाल को देखन पहुंचे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार
सिनौली गांव में मिले नर कंकाल को देखने पहुंचे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार
विज्ञापन

बागपत। सिनौली में चल रहे उत्खनन कार्य में सिंधु सभ्यता के प्रमाणों की फिर से पुष्टि हुई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम को उत्खनन में 27 अप्रैल को शवादान गृह में मिला नर कंकाल सिंधु सभ्यता का है। सोमवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, शहजाद राय शोध संस्थान के निर्देशक अमित राय जैन ने इसका निरीक्षण किया। नर कंकाल लोगों की उत्सुकता का केंद्र बना है। बता दें कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम को बागपत के सिनौली में शुक्रवार को उत्खनन के दौरान मृदभांड, नर कंकाल, तांबे की तलवार और तांबे के अवशेष मिले हैं।
सिनौली में करीब 4500 साल पहले इतिहास की परतों को जोड़ने के लिए किए जा रहे उत्खनन में कई महत्वपूर्ण प्रमाण मिले हैं। यहां पर पहले चरण की खुदाई में हड्प्पा कालीन शवादान गृह मिला था, अब दूसरे चरण की खुदाई में फिर से नर कंकाल मिल रहे हैं। इस कड़ी में एक नरकंकाल शुक्रवार 27 अप्रैल को भी मिला था। इसकी सूचना के बाद रविवार को डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक अमित राय जैन और पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल ने निरीक्षण किया। उत्खनन में मिले नर कंकाल के विषय में डीएम ने जानकारी हासिल की। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस काल में शवों को लकड़ी के ताबूत में रख कर दफनाते थे और इस ताबूत पर तांबे की नक्कासी होती थी। उधर, बरनावा में चल रहे उत्खनन कार्य में सहयोग के लिए डेक्कन कॉलेज पुणे की टीम भी पहुंच गई है।
विज्ञापन


13 साल पहले मिल चुका शवादान गृह
सिनौली में वर्ष 2005-06 में उत्खनन कार्य डॉ. डीवी शर्मा के निर्देशन में किया था। पिछले दिनों डॉ. शर्मा ने भी सिनौली पहुंचकर साइट का निरीक्षण किया और यहां से बरामद हुए मृदभांड एवं अन्य चीजों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरिया से आएगी पुरातत्व विभाग की टीम
सिनौली पर विदेशी पुरातत्वविदों की नजर भी है। जल्द ही यहां पर कोरिया से एक टीम पहुंचने वाली है। इसके अलावा पुरातत्व विभाग की महानिदेशक डॉ उपेंद्र कुमार का भी जल्द ही दौरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed