{"_id":"5ad65b2e4f1c1b5c098b51d4","slug":"191523997486-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन को लेकर रालोद गंभीर, जयंत ने किए सभी जिलाध्यक्ष दिल्ली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन को लेकर रालोद गंभीर, जयंत ने किए सभी जिलाध्यक्ष दिल्ली तलब
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मेरठ। जन संवाद कार्यक्रम की सफलता से गदगद रालोद अब संगठन को लेकर गंभीर हो गया है। संगठन की जड़े बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने 20 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के सभी जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को ब्लॉक अध्यक्षों के साथ दिल्ली तलब किया है। जयंत चौधरी न केवल पश्चिम यूपी के संगठन की समीक्षा करेंगे बल्कि एक महीना बीतने के बाद भी कार्यकारिणी गठित नहीं करने वाले जिलाध्यक्षों पर गाज भी गिराएंगे। जिलाध्यक्षों ने आनन-फानन में कार्यकारिणी और बूथ स्तर तक किए गए कार्यों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।
तीन जोन में बांटा पश्चिमी यूपी
पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि पश्चिमी यूपी को तीन जोन में बांटा गया है। इसके लिए मेरठ, मथुरा व दिल्ली को जोन कार्यालय बनाया गया है। यहां हर सप्ताह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बैठकर जोन अंतर्गत आने वाले जनपदों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से ने केवल रूबरू होंगे बल्कि संगठन की समीक्षा भी करेंगे। सांगवान ने बताया कि पार्टी ने इस तरह की रणनीति बनाई है कि संगठन की जड़ों को गांव के अंतिम आदमी तक पहुंचाया जा सके। अब कोई भी पदाधिकारी फर्जी रिपोर्ट पेश नहीं कर सकेगा।
घर और गाड़ियों पर लगेंगे झंडे व स्टीकर
पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी के स्टीकर व झंडे लगवाए जाएंगे, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों की पहचान दूर से हो सके। नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक की गाड़ियों पर झंडे अनिवार्य होंगे। ऐसा नहीं करने वाले नेताओं की छुट्टी की जाएगी जो पार्टी का झंडा लगाने से बचता हो।