फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बच्चे ही नहीं बड़ों का भी मन मोह लेगा ये चिल्ड्रन पार्क

बच्चे ही नहीं बड़ों का भी मन मोह लेगा ये चिल्ड्रन पार्क

Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बच्चे ही नहीं बड़ों का भी मन मोह लेगा ये चिल्ड्रन पार्क
प्रकृति के सौंदर्य संग देश प्रेम की गाथा
विज्ञापन

मेरठ। कैंट स्थित कंपनी गार्डन के चिल्ड्रन पार्क को प्रकृति के हर नग से सजाया गया है। यहां चिड़ियों की मधुर आवाज जहां मन को शांति देती है तो वहीं खरगोश की उछल कूद अपनी ओर आकर्षित करती है। सफेद चूहे को देखकर मन रोमांचित हो उठता है और इमो भी अपनी ओर ध्यान खींचने लगते हैं। महापुरुषों के म्युरल (भित्ती चित्र) बड़ों के साथ बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने का काम कर रहे हैं।
छुट्टी का दिन हो और बच्चे के साथ अपने शहर में ही पिकनिक का मन हो तो कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। कैंट इलाके में आपको बच्चों के साथ फुर्सत के लम्हें बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है चिल्ड्रन पार्क। जी हां, हम बात कर रहे हैं माल रोड किनारे कंपनी गार्डन के चिल्ड्रन पार्क की। कैंट बोर्ड ने इस पार्क की सूरत बदलकर रख दी है। बच्चों के लिए नए झूले लगा दिए हैं। साथ ही बच्चों को प्रकृति प्रेमी बनाने के लिए पार्क और फव्वारों को विकसित किया गया है। महापुरुषों के म्युरल (लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बल्लभ भाई पटेल और मदर टेरेसा) की शक्ल में पहाड़ की आकृति बच्चों के साथ आपका भी मन मोह लेगी। सूरज के मुंह से कलकल करते झरने को देखकर आप वादियों में खो जाएंगे। बत्तख का झुंड बच्चों की सारी थकान मिटा देगा तो इमो का जोड़ा देखकर वे पक्षियों के बारे में जानकारी रखने को उत्सुक हो जाएंगे। इसके अलावा भी यहां बहुत कुछ है। पिछले कई महीने से यहां पर चल रहा काम अब पूरा हो चुका है। दीवारों पर पेंटिंग और गेट पर बने भालू के स्टेच्यू बच्चों को खुशी से सराबोर करने के लिए तैयार हैं। बृहस्पतिवार तक दोनों फव्वारे भी चालू हो जाएंगे। इसी के साथ बोटिंग भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


बच्चे को बनाना है प्रकृति प्रेमी
कंकरखेड़ा की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी नरेंद्र और उनकी पत्नी ऊषा अपने मासूम पोते मोक्षित के साथ यहां रोज आते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को प्रकृति प्रेमी बनाना है, इसलिए रोज चले आते हैं। यहां सबकुछ है। नरेंद्र धस्माना ने बताया कि 12 साल तक के बच्चों ऐसे माहौल से रूबरू कराओे तो वे प्रकृति प्रेमी हो जाते हैं। मॉल में जो सुकून नहीं मिलता वो यहां है। बेटी भूमि के साथ आईं सुनीता ने बताया कि शहर के बीच में यह पार्क शानदार है। यहां आकर मन शांत हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबोट संग ले रहे सेल्फी
कंपनी गार्डन में ही स्पोर्ट्स ग्राउंड के पास बना रोबोट भी आजकल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां पर युवा सेल्फी लेकर खुश होते नजर आते हैं। कंपनी गार्डन का रोज गार्डन सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।


कल से चालू हो जाएंगे फव्वारे
बृहस्पतिवार तक फव्वारा और सूरज की आकृति वाला फव्वारा शुरू हो जाएगा। जो काम पेंडिंग हैं, उन्हें पूरा कराया जा रहा है। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों को देखते हुए कलाकृतियां बनवाई गई हैं। - अनुज सिंह, सीईई कैंट बोर्ड


खास बातें:
बच्चों और बड़ों का मन मोह रहा कैंट का कंपनी गार्डन
पार्क में आया इमो का जोड़ा, महापुरुषों के म्युरल दे रहे सीख
चिल्ड्रन पार्क में कल से सूरज के मुंह से निकलेगा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed