फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सघन मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण

सघन मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण

Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
सघन मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण
सघन मिशन इंद्रधनुष में 4188 बच्चों का टीकाकरण
विज्ञापन

मेरठ। सघन मिशन इंद्रधनुष के चतुर्थ चरण में तीसरे दिन बृृहस्पतिवार तक 4188 बच्चों और 558 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। यह अभियान 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान 695 सत्र स्थलों पर दो वर्ष तक के 10441 बच्चों और 5768 गर्भवती महिलाओं को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव केलिए प्रतिरक्षित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 318 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए हैं। इनमें टीकाकरण और पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों की संख्या 647 है। उन्होंने बताया कि सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और इंटर्न ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखीपुरा में और केएमसी के नर्सिंग स्टाफ ने जाकिर कॉलोनी में इलाज कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। वहीं शाम को सीएमओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कम उपलब्धि वाले चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लल्लापुरा, लखीपुरा, तहसील और जाकिर कॉलोनी के चिकित्सा अधिकारी को बुलाया गया और कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. रजत गर्ग, डॉ. पूजा शर्मा, नजमुनिशा, परवीन कौशिक, मनोज पांडे, सचिन कुमार, आसिफ हुसैन, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास बात
सुभारती और केएमसी के नर्सिंग स्टाफ ने किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed