फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में हैवी बाइक्स के लिए चल रही तीन महीने की बुकिंग

शहर में हैवी बाइक्स के लिए चल रही तीन महीने की बुकिंग

Tue, 21 Nov 2017 03:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
शहर में हैवी बाइक्स के लिए चल रही तीन महीने की बुकिंग
मेरठ। शादियों के इस मौसम में आप सोचेंगे कि हैवी बाइक खरीदकर कुछ स्टाइल दिखाएं तो ऐसा नामुमकिन सा है। क्योंकि शोरूमों पर हैवी बाइक के सभी मॉडलों पर 2 से 3 महीने क ी प्री बुकिंग चल रही है। विक्रेताओं के अनुसार युवाओं में हैवी बाइक का शौक बढ़ा है, इसलिए वेटिंग भी बढ़ गई है। वहीं अब लोग शादियों में दूल्हे को उपहार में सामान्य बाइक और कार के साथ हैवी बाइक देना भी पसंद कर रहे हैं। दूल्हेराजा की इस बदली पसंद का असर बाइक्स की मांग पर हुआ है। हैवी बाइकों पर डिमांड बढ़ी है। क्लासिक 350 सिल्वर मॉडल की डिमांड काफी है।
विज्ञापन


150 से 400 सीसी की हैवी बाइक्स
शहर में 150 सीसी से लेकर 400 सीसी वाली हैवी बाइक्स उपलब्ध हैं। बजाज में प्रीमियम कैटेगरी में बजाज पल्सर है। तीन मॉडलों में बजाज पल्सर 150 सीसी से 220 सीसी में है। प्रीमियम कैटेगरी की बाइकों की कीमत लगभग सवा लाख रुपये तक है। बजाज डॉमिनार 400 सीसी में है। एबीएस फीचर के साथ यह हैवी बाइक काफी पसंद की जाती है। केटीएम की तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक में 200 सीसी, 2500 सीसी और 390 सीसी की बाइक हैं। कॉलेज गोइंग युवा इन बाइकों को काफी पसंद कर रहे हैं। बुलेट रॉयल इनफील्ड में क्लासिक 350 सीसी मॉडल सबसे अधिक मांग में है। अच्छी विंटेज वैल्यू और आकर्षक लुक के कारण यह बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। क्लासिक 350 पर पूरे दो महीने की एडवांस बुकिंग है। यामाहा की सभी हैवी बाइक्स मॉडल पर अच्छी मांग है।
विज्ञापन


प्रीमियम कैटेगरी में बढ़ा सीसी का दायरा
20 के दशक में हैवी बाइक्स ने बाजार में आकर धूम मचाया। उस वक्त हैवी बाइक के बाजार में प्रीमियम कैटेगरी में 120 से 200 सीसी तक की बाइक शामिल थी। लेकि न रफ्तार के जुनूनी युवाओं का शौक देखते हुए कंपनियों ने प्रीमियम कैटेगरी में और हैवी बाइक शामिल कर दी हैं। सभी कंपनियाें ने बाइक के प्रीमियम कैटेगरी मॉडल में 150 से 350 सीसी तक की मोटरसाइकलों को रखा है। इसमें बजाज, यामाहा, रॉयल इनफील्ड प्रमुख हैं। हैवी बाइक बनाने वाली इन सभी कंपनियों के प्रीमियर कैटेगरी 150 से शुरू होकर 350 सीसी तक है। इनकी कीमत डेढ़, पौने दो लाख रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौक और शादियों ने बढ़ाई हैवी बुकिंग
हैवी बाइक्स की बढ़ती मांग का प्रमुख कारण युवाओं में हैवी और तेज रफ्तार बाइक का बढ़ता चलन है। इसके साथ ही लोग शादियों में दहेज के रूप में सामान्य बाइक की बजाय महंगी बाइक की ओर जा रहे हैं। शादियों के इस मौसम में इस कारण भी हैवी बाइक्स की मांग बढ़ी है। लोग उपहार में बुलेट सहित अन्य हैवी बाइक्स दे रहे हैं। इसलिए दो से तीन महीने की बुकिंग चल रही है। विक्रेताओं के अनुसार पिछले 25 सालों में हैवी बाइक बाजार में हैं, 10 सालों में यह बाजार तेजी से बढ़ा है।

फाइनेंस सुविधा से हुई आसानी
हैवी बाइक हमेशा ही युवाओं को लुभाती रही हैं, लेकिन अब फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होने के कारण लोगों के लिए महंगी बाइक खरीदना आसान हो गया है। राइडर्स के अलावा कॉलेज जाने वाले सामान्य युवा भी इन्हें खरीद रहे हैं। मांग अधिक होने के कारण बाइक्स पर एडवांस बुकिंग ज्यादा है। - वरुण गर्ग, संचालक विक्रांत बजाज दिल्ली रोड

उपहार में दे रहे हैवी बाइक
लोग शादी में सामान्य बाइक के अलावा हैवी बाइक भी देने लगे हैं। उपहार में हैवी बाइक देने के ट्रेंड के चलते भी हैवी बाइक्स की मांग बढ़ी है। युवाओं में सामान्य बाइक की बजाय इन बाइकों के शौक में इजाफा हुआ है। शिवम कुमार, संचालक शिवालिक यामाहा दिल्ली रोड


350 सीसी पर सबसे अधिक बुकिंग
क्लासिक 350 सीसी पर सबसे ज्यादा बुकिंग चल रही है। लोगों में इस बाइक को लेकर काफी दीवानगी है, मांग ज्यादा होने के कारण दो से तीन महीने की बुकिंग चल रही है। - तरुण कुमार, न्यूटेक मोटर्स, दिल्ली रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed