फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कन्याओं के उपहार पर जीएसटी की मार

कन्याओं के उपहार पर जीएसटी की मार

Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
कन्याओं के उपहार पर जीएसटी की मार
कन्याओं के उपहार पर भी जीएसटी की मार
विज्ञापन

मेरठ।
नवरात्र में कन्याओं को दिए जाने वाले उपहारों पर भी जीएसटी की मार पड़ी है। अष्टमी पूजन में कन्याओं को भोजन कराने के बाद हर श्रृद्धालु दक्षिणा के साथ कुछ उपहार देता है। अधिकांश उपहार में प्लास्टिक के टीफिन, बोतल, प्लेट, कटोरियां, ग्लास सेट, बॉक्स जैसे सामान दिए जाते हैं। लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद इनकी कीमतों में 5 रुपये से लेकर 15 रुपये की वृद्धि हुई है। शहर में सदर, आबूलेन, शारदा रोड, लालकुर्ती, सेंट्रल मार्केट, बेगमबाग, वैलीबाजार, कैलाशपुरी, वेस्टर्न कचहरी रोड, पीएल शर्मा रोड व अन्य छोटे बाजारों में कन्या पूजन के उपहार क ी दुकानें सजी हैं। हर जगह ग्राहक इसी बात की शिकायत कर रहे हैं कि कन्या पूजन का सामान भी महंगा कर दिया।

बजट में 100 से 150 रुपये की बढ़ोत्तरी
जीएसटी से प्लास्टिक के सामानों व उपहारों की कीमतें बढ़ने के कारण हर परिवार पर पिछले साल की अपेक्षा इस साल 100 से लेकर 150 रुपये की बजट बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल तक जो प्लास्टिक का टीफिन 25 रुपये का था वो इस साल 35 रुपये का है। कुछ निर्माताओं ने सामान की कीमत तो नहीं बदली, लेकिन जीएसटी के नुकसान से बचने के लिए सामान की गुणवत्ता और आकार घटा दिया है।
विज्ञापन



पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी
सरकार ने प्लास्टिक से बने सामानों पर 18 प्रतिशत जीएसटी की दर तय की है। इससे हर सामान की कीमत में 5 रुपये से लेकर 15 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर बाजार में साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सामान
सामान पुराने रेट नए रेट
प्लास्टिक टीफिन 25 35
स्टील टीफिन 50 60
सिपर 15 30
प्लास्टिक थाली 30 45
प्लास्टिक प्लेट 25 35
प्लास्टिक बाउल 8 15
स्टील प्लेट 35 45
स्टील कटोरी 15 25
बोतल 20 30
हेयरबैंड 15 25
रुमाल 10 15
पेंसिल बॉक्स 15 20
पिज्जा प्लेट 15 25
हेयर एसेसरीज पैकेट 12 20
किचन सेट पैक 25 35
ग्लास सेट 20 30
हैंडबैग और पर्स 25 35
चश्मे 20 35
घड़ियां, बैंड 30 45
स्टेशनरी सेट 25 40

खास बात
18 प्रतिशत जीएसटी से प्लास्टिक के सामान हो गए महंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed