फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आधा दर्जन घरों में उतरा करंट, रात भर दहशत में परिवार

आधा दर्जन घरों में उतरा करंट, रात भर दहशत में परिवार

Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन घरों में उतरा करंट, रात भर दहशत में परिवार
छह घरों में उतरा करंट, एक में लगी आग
विज्ञापन

मेरठ। मोबीननगर में शुक्रवार रात आधा दर्जन घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया। इससे एक घर में आग लग गई। पीड़ितों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। इस कारण छह परिवार रातभर घर के बाहर रहे।
लिसाड़ीगेट के मोबीननगर में हाईटेंशन की लाइन घरों की छत से होकर जा रही है। एक स्थान पर लाइन दीवार से छूकर निकलती है। कॉलोनी के लोग कई बार काजीपुर बिजलीघर पर जेई से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को बारिश के दौरान मोहम्मद अशरफ, अशफाक, नवाब, अलीशेर, नदीम और जुनैद के घरों में करंट उतर आया। इस पर लोग दौड़कर घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पूछताछ कर लौट गई। वहीं करंट उतरने से नवाब के घर में आग लग गई। इस दौरान घर में रखे फ्रीज, पंखे, एलईडी, कपड़े और अन्य सामान जल गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन


विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी
शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि रातभर वह घरों के बाहर रहे, लेकिन निगम के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
लिसाड़ीगेट के मोबीननगर में शुक्रवार देर रात हुआ हादसा, लोगों ने घर के बाहर गुजारी रात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed