{"_id":"59c6c2434f1c1b1e688b627e","slug":"191506198083-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रहलादनगर में दुकान और समर गार्डन में मकन गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रहलादनगर में दुकान और समर गार्डन में मकन गिरा
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर गार्डन में मकान, प्रहलादनगर में दुकान गिरी
मेरठ। लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार रात लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दुकान और मकान गिर गये। इसमें मां-बेटे घायल हो गए।
समर गार्डन निवासी राशिद कपड़ा बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे मकान की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जैसे ही कमरे में सो रहे लोगों वहां से भागे तो एक कमरे की दीवार भी गिर गई। मलबे में दबकर राशिद की पत्नी शाजिया और 11 वर्षीय बेेटा नूर आलम घायल हो गए। शोर सुनकर लोग दौड़े और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
वहीं सोहराबगेट निवासी दिलशाद पुत्र मोहम्मद जमील की प्रहलादनगर में मीट की दुकान है। शुक्रवार देर रात उसकी दुकान गिर गई। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि दुकान के मलबे में दबकर एक दर्जन मुर्गों की मौत हो गई। हालांकि दुकान मालिक ने का कहना है कि वहां कोई मुर्गा नहीं था।
खास बात
बारिश के चलते शुक्रवार रात हुआ हादसा, मां-बेटे घायल