{"_id":"595fd7c04f1c1b2b298b45f1","slug":"191499453376-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर जानकारी लेकर 58 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर जानकारी लेकर 58 हजार उड़ाए
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर जानकारी लेकर 58 हजार उड़ाए
बढ़ापुर (बिजनौर)। गांव शाहलीपुर कोटरा की महिला से फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताकर किसी ने बैंक खाते, एटीएम कार्ड आदि की जानकारी ली और खाते से 58 हजार की रकम साफ कर दी।
ग्राम शाहलीपुर कोटरा उर्फ गांवड़ी निवासी अरशद पुत्र हाशिम का पीएनबी बढ़ापुर में खाता है। अरशद के अनुसार, वह मजदूरी करने गांव से बाहर गया था तो गुरुवार शाम किसी ने उसकी पत्नी इशरत जहां के मोबाइल पर फोन पर कहा कि वह पीएनबी का अधिकारी बोल रहा है। उसके पति के एटीएम कार्ड और बैंक खाते दोनों की वैधता समाप्त हो गई है। इन्हें चालू करने के लिए उसे कुछ जानकारी देनी होगी। इसके बाद उसने बैंक खाते, एटीएम कार्ड के नंबर, पिन आदि पूछे और चंद मिनटों में उसके मोबाइल पर पैसा निकालने के छह मैसेज मिले। अरशद रकम वापसी के लिए शुकवार को पूरे दिन बैंक व थाने के चक्कर लगाता रहा, पर किसी ने उसकी मदद नहीं की।