फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगीराज का रिपोर्ट कार्ड जनता से धोखा

योगीराज का रिपोर्ट कार्ड जनता से धोखा

Tue, 27 Jun 2017 09:47 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
योगीराज का रिपोर्ट कार्ड जनता से धोखा
मेरठ। योगी सरकार के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड को सपाइयों ने जनता के साथ धोखा बताया है। कहा कि योगी सरकार जहां अपराध रोकने में विफल रही है, वहीं किसानों के साथ ऋण माफी के नाम पर छल किया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गयी हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान योगी सरकार के खिलाफ लिखीं तख्तियां लहराईं।
विज्ञापन

बैठक में छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने कहा कि योगी सरकार के 100 दिनों में अपराधों की झड़ी लगी है। महिला कल्याणकारी योजनाएं जैसे समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी गयी। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को ठगा गया। यूपी में जातिगत संघर्षों को बढ़ावा दिया गया। योगी राज के 100 दिनों में अपराधों की पूरी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जाएगी। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित सिवाच, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजदीप विकल, सम्राट, गुड्डू चौधरी, नीटू, आरिफ, गुरदीप, सुमित भड़ाना, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि उप्र की योगी सरकार ने 100 दिनों में साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। 100 दिनों में उप्र में दो हजार से भी अधिक हत्याएं हो गईं। लूट और अपहरण की घटनाएं भी अनगिनत हैं। किसानों के साथ कर्जमाफी के नाम पर धोखा हुआ है। योगी सरकार पूरी तरह से फेल है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- सपा नेता अतुल प्रधान ने की कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक
- सपा जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधायक बोले इस्तीफा दें मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed