फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1857 revolution will shown to the people gallery will be built in meerut

1857 क्रांति के अभिलेखों को देख सकेंगे शहरवासी, बनाई जाएगी गैलरी, मिलेगी जानकारी

Sun, 06 Jan 2019 04:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Jan 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
1857 revolution will shown to the people gallery will be built in meerut
1857 Military revolt
1857 की जंग आखिर कैसे शुरू हुई। मेरठ में 84 भारतीय सैनिकों ने फिरंगियों के सामने जब गाय की चर्बी लगे कारतूस चलाने से इनकार किया तो पूरे देश में कोहराम मच गया। मेरठ, कानपुर, बंगाल सहित धीरे-धीरे पूरा देश इस विद्रोह की चपेट में आ गया। सैनिकों का यही विद्रोह आगे चलकर देश में आजादी की बड़ी लड़ाई का सूत्रधार बना।
विज्ञापन


1857 के विद्रोह से जुड़े उपलब्ध प्रमुख दस्तावेज अब आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। आम नागरिक इन अभिलेखों से जानकारी लेंगे। अच्छी बात यह कि मेरठ में प्रदेश का पहला 1857 क्रांति संग्रहालय बनने जा रहा है। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन


कैंट में आयकर भवन के सामने स्थित शहीद स्मारक संग्रहालय में ही 1857 क ा क्रांति संग्रहालय बनेगा। शहीद स्मारक का विस्तार किया जाएगा। योजना को मूर्त रूप देने के लिए शासन से अभिलेखागार सचिव रविवार को आज मेरठ में बैठक के लिए आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताले में बंद अभिलेख अब होंगे डिसप्ले
प्रदेश में अभी तक कहीं भी 1857 की क्रांति से जुड़ा कोई संग्रहालय या गैलरी नहीं है। अकेले मेरठ के शहीद स्मारक में एक छोटी गैलरी में 1857 की जंग से जुड़ी कुछ पेंटिंग्स व म्यूरल्स हैं। जिनको देखकर लोग क्रांति की जानकारी लेते हैं, लेेकिन ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स या तस्वीरें नहीं हैं। लखनऊ और इलाहाबाद अर्काईव में 1857 की क्रांति से जुड़े कुछ ओरिजनल दस्तावेज और जरूरी कागजात ताले में बंद रखे हैं।  

बनाई जाएगी गैलरी
शहीद स्मारक में ही 1857 क्रांति का संग्रहालय बनेगा। इसके लिए एक नई गैलरी बनाई जाएगी।  -डॉ. अमित पाठक, इतिहासकार 

आम जनता के साथ युवा, विद्यार्थियों को 1857 की क्रांति की जानकारी मिलेगी। गैलरी के  अलावा शोधार्थियों और इतिहासकारों को से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। -राजेश भारती, समिति सदस्य

पर्यटक बढ़ेंगे
मंडलायुक्त के प्रयासों से संग्रहालय में यह नई शुरूआत होने जा रही है। इससे  मेरठ संग्रहालय और दर्शनीय बनेगा यहां पर्यटकों का आवागमन भी बढ़ेगा।     -पीके मौर्य, संग्रहालय अधीक्षक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed