फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1832, including vaccine commissioned by Mandalayukta and DM

मंडलायुक्त और डीएम समेत 1832 ने लगवाया टीका

Sat, 06 Feb 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
1832, including vaccine commissioned by Mandalayukta and DM
मंडलायुक्त और डीएम समेत 1832 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

मेरठ।
कोरोना टीकाकरण का प्रथम चरण शुक्रवार को पूरा हो गया और दूसरे चरण की शुरुआत हुई। दूसरे चरण में मंडलायुक्त अनीता मेश्राम, डीएम के . बालाजी और एसएसपी अजय साहनी ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। 18 केंद्रों के 31 बूथों पर टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि शुक्रवार को 3067 में से 1832 लोगों ने टीका लगवाया। 60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
मंडलायुक्त, डीएम, अपर आयुक्त रजनीश राय, एडीएम सिटी अजय तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट एसके सिंह ने मेडिकल कॉलेज स्थित केंद्र पर टीका लगवाया। जबकि एसएसपी, एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण, एसपी देहात केशव कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, एसापी क्राइम रामअर्ज का सेंट लुक्स अस्पताल में टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि दूसरे चरण में प्रशासन, पुलिस, पीएसी, नगर निगम के अधिकारियों को टीका लगाया गया। नगर निगम में प्रशासनिक/ राजस्व के 864 अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था। इनमें से 634 ने ही टीका लगवाया। इनका प्रतिशत 73.4 रहा। पुलिस के 361 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 233 ने टीका लगवाया। पुलिस का प्रतिशत 64.5 रहा। नगर निगम के 365 लोगों को टीका लगना था। इनमें सिर्फ 116 ने टीका लगवाया। इनका प्रतिशत 31.8 रहा। स्वास्थ्य विभाग के 1477 में से 849 कर्मचारियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने नहीं लगवाया टीका
197 गर्भवती महिलाओं के नाम टीकाकरण सूची से हटाए गए। 22 ऐसी महिलाएं रहीं, जो अपने बच्चे को दूध पिला रहीं हैं। अन्य बीमारी होने के कारण 140 लोगों ने टीका नहीं लगवाया। 258 लोगों से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। कई के नाम भी गलत निकले। 45 नाम सूची में दोबारा शामिल कर लिए गए थे। 746 लोगों ने जिले से बाहर होने की बात कही।
सभी लोग करें सहयोग
वैक्सीन का कोई रिएक्शन नहीं है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन प्रभावी है। कोरोना के मरीजों की संख्या कम हो रही है, लेकिन सावधानी अवश्य बरतें। - अनीता मेश्राम, मंडलायुक्त
मास्क का प्रयोग करते रहें
कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। इससे बचने के लिए टीका लगवाया जा रहा है। सभी लोग बचाव के लिए टीका लगवाएं। मास्क का प्रयोग जारी रखें। -के. बालाजी, डीएम
टीका लगवाएं और सतर्क रहे
दूसरे चरण में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को भी टीका लगना शुरू हो गया है। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के साथ अन्य सतर्कता भी बरतें। टीकाकरण के बाद रिएक्शन जैसी कोई बात नहीं है। - अजय साहनी, एसएसपी
डॉक्टर शिवचरण ने की अपील
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। डॉ. शिवचरण और उनकी पत्नी आशा ने शुक्रवार को टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं हुआ। अफवाहों पर ध्यान न दें। टीका लगवाकर कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव करें। स्वस्थ्य समाज बनाने में सरकार का सहयोग करें।
दूसरे चरण में 18700 लोगों को लगेगा टीका
मेरठ। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि दूसरे चरण में 18700 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और फोर्स के कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। हमारे पास अभी प्रथम चरण की वैक्सीन बची हुई हैं। जल्द ही और वैक्सीन आ जाएगी। हमारी तैयारी है कि 11, 12 और 18 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने का काम पूरा कर लिया जाए। दूसरे चरण में प्रशासन, सरकारी सेवारत, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अर्धसैनिक बल, नगर निगम कर्मचारी, अन्य सभी सेवाओं के सरकारी कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है।

15 फरवरी को मॉप अप राउंड
सीएमओ के अनुसार, 15 हजार के करीब स्वास्थ्य कर्मचारी, डॉक्टर टीका लगवा चुके हैं। जो स्वास्थ्यकर्मी किसी कारण से छूट गए हैं, उनके लिए 15 फरवरी को मॉप अप राउंड निर्धारित किया गया है। बचे स्वास्थ्यकर्मी उस दिन टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed