फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पेरोल न मिलने पर बनाया प्लान

पेरोल न मिलने पर बनाया प्लान

Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
पेरोल न मिलने पर बनाया प्लान
पेरोल न मिलने पर बनाया प्लान
विज्ञापन

- कोर्ट से दो बार खारिज हो चुकी थी पेरोल की अर्जी
- जेल में बैठकर बद्दो ने तैयार किया फरारी का प्लान
मेरठ।
रविंद्र हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे बदन सिंह बद्दो ने जेल से बाहर आने के लिए दो बार कोर्ट से पेरोल मांगी, लेकिन वह खारिज हो गई। उसके बाद बद्दो ने जेल से भागने की प्लानिंग की। उसने यह भी प्लान किया कि भागने के बाद उसका कहां ठिकाना रहेगा। पुलिस से बेटे को बचाने के पूरे इंतजाम करने के बाद उसने यह कदम उठाया।
पुलिस का कहना कि बद्दो पेरोल पर आकर गायब होना चाहता था। पीड़ित परिवार भी कानूनी लड़ाई लड़ता रहा। इसके चलते उसे पेरोल नहीं मिली। उसके बाद बद्दो ने अपनी करोड़ों की संपत्ति समेटना शुरू किया। दो साल से बद्दो फरारी के बाद का इंतजाम करने में लगा था। उसने अपनी गाड़ी तक बेच दी थी। करीब छह माह से बद्दो पुलिस कस्टडी से भागने की तैयारी में लगा था। वह मौके की तलाश में था। फर्रुखाबाद पुलिस को उसने मैनेज कर लिया था।
विज्ञापन

जैसा चाहा, वैसा ही किया
बद्दो ने पुलिसकर्मियों को अपने तरीके से इस्तेमाल किया। फरार होने के बाद पुलिस को जल्दी पता न चले, यह भी प्लान कर रखा था। करीब पांच घंटे बाद पुलिस को उसको भगाने वाले पुलिसकर्मियों ने सूचना दी। तब तक वह काफी दूर निकल गया होगा। यह सब बद्दो की सोची समझी प्लानिंग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई रसूखदार करते हैं मदद
बद्दो की मदद मेरठ के कई रसूखदार लोग करते हैं। उसकी जान पहचान वाले रसूखदार जेल से लेकर उसके बेटे तक का खर्चा उठाते हैं। बद्दो की खुद की संपत्ति भी काफी बताई जा रही है। पुलिस बद्दो के परिचित रसूखदारों का गुपचुप तरीके से पता लगा रही है।

संपत्ति का ब्यौरा मांगा
लखनऊ में बैठे पुलिस अफसरों ने बद्दो की संपत्ति का ब्यौरा मेरठ पुलिस से मांगा है। पुलिस का कहना है कि बद्दो बेहद शातिर अपराधी है। उसने संपत्ति कई लोगों के नाम की हुई है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बद्दो इंटरनेट कालिंग से अपने गुर्गों से बातचीत करता था। वह अक्सर अपने परिचितों से बातचीत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed