{"_id":"5c9e3318bdec2213e807046a","slug":"181553871640-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक मिस्त्री को आधा दर्जन युवकों ने जमकर पीटा, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक मिस्त्री को आधा दर्जन युवकों ने जमकर पीटा, गंभीर घायल
विज्ञापन
बाइक मिस्त्री को पीटा, घायल
गंभीर हालत में मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती
दौराला। हाईवे पर सिवाया गांव के पास बाइक रिपेयर की दुकान पर काम करने वाले मिस्त्री को आधा दर्जन युवकों ने कृषि विवि-दौराला रोड़ पर लोहे की रोड़ से बुरी तरह पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचे युवक ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल के भाई ने अज्ञात युवकों के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है।
मूल रुप से नंगला भनवाड़ा निवासी सोनू बाइक मिस्त्री है। सोनू वर्तमान में हाईवे पर वृंदावन कालोनी में रहता है और एटूजेड कालोनी के सामने बाइक रिपेयर की दुकान करता है। शुक्रवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दुकान पर पहुंचे एक युवक ने दौराला-कृषि विवि मार्ग पर सिवाया रेलवे फाटक के पास अपने दोस्त की बाइक खराब होने और बाइक रिपेयर कराने के लिए उसे चलने के लिए कहा। जिस पर वह उसके साथ बाइक पर सवार होकर बाइक रिपेयर करने के लिए चल दिया। आरोप है कि सिवाया फाटक के पास खराब बाइक के पास पहुंचते ही वहां मौजूद आधा दर्जन युवकों ने उस पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंचे मिस्त्री ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने गंभीर रुप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल के भाई सोम ने अज्ञात युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।