फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महागठबंधन करेगा भाजपा का सूपड़ा साफ : सुनील रोहटा

महागठबंधन करेगा भाजपा का सूपड़ा साफ : सुनील रोहटा

Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
महागठबंधन करेगा भाजपा का सूपड़ा साफ : सुनील रोहटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। राष्ट्रीय लोकदल के 12 मार्च को सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की नुक्कड़ सभाओं लेकर पार्टी नेता शनिवार को जनसंपर्क करते रहे। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा के बहुल गांवों में जाकर महागठबंधन की सफलता के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
कस्बा हर्रा में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। जिसमें आगामी 12 मार्च होने वाली नुक्कड़ सभाओं में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के स्वागत के लिए चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। आसपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। कुछ भी हो सम्मेलन को लेकर विरोधी दलों में भी हड़बड़ाहट है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने केवल उद्योगपतियों के हितों के लिए काम करती है। किसानों को चौदह दिन में गन्ना भुगतान दिलाने का डंका पीटने वाली सरकार आज किसानों की उपेक्षा कर रही है। भाजपा सरकार केवल समाज को धर्म, जाति के नाम पर बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। अब देश की जनता अब इनकी नीतियों को समझ गई है। इसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी। बैठक में बताया कि बारह मार्च को खिर्वा, दबथुआ, ईकड़ी, सरूरपुर, हर्रा में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। बैठक में संगठन मंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, कुंवर मोहम्मद अली, मोहम्मद अली ठेकेदार, तसव्वुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जयंत की सभा सफल बनाने को जनसंपर्क
सरधना। बारह मार्च को दबथुवा गांव में होने वाली जयंत चौधरी की सभा को सफल बनाने के लिए गठबंधन के नेताओं ने तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को दबथुवा में ग्रामीणों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबथुवा गांव स्थित अंबेडकर भवन में जाटव समाज की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा रालोद नेता अनिल चौधरी ने कहा कि बारह मार्च को दबथुवा में जयंत चौधरी की विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। युवा नेता जयंत हमेशा से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर किसान, नौजवान, बेरोजगार, गरीब के हक की आवाज उठाते आए हैं। उन्होंने जयंत के विचार सुनने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर संदीप चौधरी, वरुण करनावल, रवि जाटव, महबूब मलिक, संजय जाटव, महक सिंह, प्रहलाद सिंह, ब्रजपाल, चवल सिंह, लाल बहादुर, राजकुमार, तेजवीर प्रधान, कृष्णपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed