{"_id":"5c78447bbdec224cb044f430","slug":"181551385723-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर यूपी-100 और सड़कों पर फैंटम करेंगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर यूपी-100 और सड़कों पर फैंटम करेंगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यूपी 100 पुलिस चौराहे संभालेगी तो फैंटम पुलिस सड़कों को
- एसएसपी ने दी दोनों को अलग-अलग जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी चौराहों पर सतर्क रहेगी तो थानों की फैंटम पुलिस चौराहों से सड़कों के बीच 24 घंटे गश्त करेगी। दोनों जगहों पर आपराधिक वारदात हुई तो जिम्मेदारी भी उन पुलिसवालों की ही होगी। एसएसपी ने बताया कि अब सिपाही से लेकर एसपी तक की जिम्मेदारी निर्धारित होगी। जिसके क्षेत्र में घटना होगी, उसके खिलाफ ही कार्रवाई होगी।
एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मेरठ में यूपी 100 की 60 गाड़ियां है। प्रत्येक थाने में पांच-छह फैंटम गश्त करती है। यूपी 100 पुलिस और फैंटम दिन भर कहां चलती हैं, इसकी जानकारी खुद थानेदारों और एसपी को नहीं है। इसको देखते यूपी 100 की गाड़ियों के प्वाइंट निर्धारित किए हैं। वह 24 घंटे चौराहों पर हाेंगी और घटना की सूचना पर वहां से तुरंत जाएगी। घटना कवर करने के बाद फिर उसी चौराहे पर लौटेंगी।
इसी तरह से थानों की फैंटम चौराहे से चौराहे के बीच के रास्ते में गश्त पर रहेंगी। इस मार्ग पर कोई घटना होती है, तो उसको फैंटम कवर करेगी। अपराध की घटना होगी तो फैंटम ही जिम्मेदार होगी। गली मोहल्ले और बाजार में थानेदार और सीओ निगरानी करेंगे। पुलिसिंग थोड़ी बदलेगी तो लोगों में विश्वास भी कायम होगा। सड़कों पर 24 घंटे पुलिस लोगों को दिखनी चाहिए। थानेदारों को भी चेकिंग प्वाइंट समय-समय पर बदलने होंगे।
विज्ञापन
ऑफिसों से सड़क पर निकाली पुलिस
चुनाव सेल, मॉनीटरिंग सेल समेत अन्य पुलिस के विभागों से 112 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने थानों पर भेजा है। उक्त पुलिसकर्मी लंबे समय से ऑफिसों में ड्यूटी के नाम पर खानापूर्ति कर रहे थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को काम करना होगा। एक जगह बैठकर महीने में सरकार का वेतन लेने की प्रक्रिया बंद करनी होगी। इसको देखते 112 पुलिसकर्मियों को ऑफिसों से निकाला गया है।