फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनावी पथ पर दौड़ेंगी रेलवे की योजनाएं

चुनावी पथ पर दौड़ेंगी रेलवे की योजनाएं

Wed, 13 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
चुनावी पथ पर दौड़ेंगी रेलवे की योजनाएं
- रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, कई योजनाएं होंगी पूरी
विज्ञापन

- ईएमयू चलाए जाने पर मिलेगी दैनिक यात्रियों का होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो।
मेरठ। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार महानगर को चुनावी तोहफा दे सकती है। कई वर्षों से पाइपलाइन में चल रहीं योजनाओं की तस्वीर साफ होने की पूरी संभावना है। कवायद है कि इससे चुनाव में भाजपा सरकार को जनता के सामने मजबूती से जाने का मौका मिल सके। इनमें अधिकांश योजनाएं रेल यातायात से जुड़ी हैं, जिससे हजारों यात्रियों का हित जुड़ा है। इसी को देखते हुए सरकार का फोकस मार्च के पहले सप्ताह तक इन्हें शुरू करने पर है।
मेरठ से दिल्ली के बीच की दूरी का समय कम करने और सफर सुहाना बनाने की योजनाओं पर काम चल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की सहमति की योजनाओं को आचार संहिता से पहले शुरू करने कोशिशें चल रही हैं। मेरठ से दिल्ली के बीच चल रहे रैपिड रेल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन, मेरठ से दिल्ली के बीच ईएमयू का संचालन, शटल में इलेक्ट्रिक इंजन का संचालन और खतौली से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण पूरा होने के कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन

तकनीकी सर्वे शुरू, भूमि पूजन की तैयारी
दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मार्च में साहिबाबाद से दुहाई तक होने वाले निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया जाना है। हालांकि अभी एनसीआरटीसी इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है। लेकिन यह तय है कि चुनावों से पहले निर्माण कार्य की शुरुआत होनी है। इसके लिए तकनीकी सर्वे भी किया जा रहा है। वहीं, ड्रोन से भी रैपिड रेल का फाइनल एलाइनमेंट बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर तक सरपट दौड़ेगी ट्रेन
पिछले कई वर्षों से मेरठ से टपरी (सहारनपुर) तक दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें खतौली तक दोहरीकरण पूरा किया जा चुका है। मार्च तक मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण होने से ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा होगा। रेलवे अधिकारी मार्च तक इस कार्य को निपटाने में लगे हैं।
ईएमयू को मिल रही रफ्तार
मेरठ से दिल्ली के सफर को सुहाना बनाने के लिए ईएमयू चलने की संभावनाओं ने जोर पकड़ा है। हाल ही में प्लेटफार्म की ऊंचाई को बढ़ाने के लिए मुरादनगर स्टेशन पर कार्य का शुभारंभ हो चुका है। इस सेवा के शुरू होने की भी मार्च तक संभावना है।

शटल में इलेक्ट्रिक इंजन
नई दिल्ली से रेवाड़ी के बीच विद्युतीकरण का कार्य होने से शटल में इलेक्ट्रिक इंजन लगाने का काम भी मार्च में पूरा हो जाएगा। पहले इंजन को फरवरी तक लगाया जाना था। लेकिन पटेल नगर में ओएचई वायर में तकनीकी खराबी के चलते अभी इलेक्ट्रिक इंजन नहीं लग सका था।
----
सभी प्रोजेक्टों पर काम चालू
अभी सभी प्रोजेक्टों पर कार्य चल रहा है। जल्द ही दोहरीकरण मुजफ्फरनगर तक पूरा किया जाना है। -दीपक कुमार, सीपीआरओ उत्तर रेलवे
अगला चरण भूमिपूजन का
हम अपना कार्य तेजी से कर रहे हैं। बस अब अगला चरण भूमि पूजन का है। इसको भी जल्द कराए जाने की तैयारी है। -सुधीर कुमार शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed