{"_id":"5b6616554f1c1bac7d8b668d","slug":"181533417045-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरेंगे सपाई, करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरेंगे सपाई, करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर उतरेंगे सपाई, करेंगे आंदोलन
मेरठ। जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा की मासिक बैठक हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बैठक में कहा गया कि बंगले को लेकर अगर भाजपा ने सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने की कोशिश की तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा भीड़ द्वारा कानून को हाथ में लेने की जो घटनाएं हो रही हैं, उन पर दुख जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी गई। साथ ही 2019 केचुनाव ईवीएम की बजाय बैलट पेपर से कराने की मांग के लिए सत्याग्रह करने की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि सरधना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध हथियारों की फैक्ट्री जिसके भी संरक्षण में ंचलाई जा रही थी, उस पर कानूनी कार्रवाई हो। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। संचालन महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने किया। पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आकिल मुर्तजा, मो. अब्बास, विजय सिंह पाल, साजिद लावड़, मुनकाद प्रधान, रिहानुद्दीन, आदिल सिद्दीकी, डॉ. कय्यूम, चांद सैफी, जितेंद्र गुर्जर आदि रहे।
बूथ कमेटियों का हो गठन
बैठक में कहा गया कि मतदाता सूची में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब हैं। इस विषय पर भी पार्टी की एक जांच समिति बनाई गई है। समिति यह जांच करेगी कि किस कारण से बड़ी संख्या में नाम गायब हुए हैं। बूथ कमेटियों के गठन करने का एक अंतिम अवसर पार्टी पदाधिकारियों को दिया गया है, ताकि जल्द बूथ कमेटियां बनाई जा सकें। बूथ एजेंटों के सम्मेलन आयोजित करने की जिम्मेदारी विधानसभा वार सौंपी गई है। इसके अलावा बैठक में विश्वविद्यालय में शाम की कक्षाएं चलाने की अनुमति देने की मुद्दे पर भी रणनीति बनाई गई। 14 अगस्त को कृषि उत्पादन आयुक्त प्रभात कुमार की बैठक में सपाई किसानों के मुद्दे लेकर जाएंगे।
महिला ने किया हंगामा
बैठक केबाद जानी क्षेत्र की एक महिला पार्टी कार्यालय पहुंची, उसने कहा कि उसका पति उसके साथ और उसकी बेटियों केसाथ मारपीट करता है, वह खुद को सपा नेता बताता है। उस पर कार्रवाई की जाए। इस पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद ने उसकी समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह व्यक्ति पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता नहीं है।