{"_id":"5b33fe284f1c1bf56e8ba534","slug":"181530134056-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम का छापा, सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर मीट की दुकानों पर खाद्य विभाग की टीम का छापा, सैंपल लिए
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने भरे मीट के सैंपल, दुकानें बंद कराई
गंगानगर। मवाना रोड गंगानगर, कसेरूबक्सर में खाद्य विभाग की टीम ने मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। टीम ने आधा दर्जन दुकानों से मीट के सैंपल लिए। वहीं बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों को बंद करा दिया।
बुधवार को खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, सुभाष चंद मौर्य, अमित कुमार सिंह व दलवीर सिंह ने गंगानगर में मीट की दुकानों पर छापेमारी की। टीम मवाना रोड कसेरूखेड़ा नाले पर लगने वाली रोशन मीट शॉप पर पहुंची। टीम ने बिना लाइसेंस के चल रही दुकान से मीट के सैंपल लेकर बंद करा दिया। साथ ही लाइसेंस व पक्की दुकान बनाकर मीट का काम करने की बात कही। टीम ने रक्षापुरम गेट के बराबर में स्थित स्टार मीट शॉप पर मीट के सैंपल भरे और दुकान को बंद करा दिया। इस प्रकार अधिकारियों ने कसेरूबक्सर टेंपू स्टेंड के आसपास लगने वाली मीट की दुकानों से सैंपल भरे। चीफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार ने बताया कि बिना लाइसेंस के चल रही दुकानों को तुरंत बंद करा दिया है। वहीं सैंपल भी लिए गए है। सैंपल फेल होने और बिना लाइसेंस के दुकान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।