फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पहली मेरिट के हुए 24 हजार एडमिशन, कल दूसरी मेरिट जारी

पहली मेरिट के हुए 24 हजार एडमिशन, कल दूसरी मेरिट जारी

Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पहली मेरिट के हुए 24 हजार एडमिशन, कल दूसरी मेरिट जारी

विज्ञापन

पहली मेरिट में 24 हजार हुए एडमिशन, दूसरी मेरिट कल
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ कॉलेजों में यूजी की पहली मेरिट में 24 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बुधवार को दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट के एडमिशन 30 जून तक होंगे। उसके बाद ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
सोमवार को पहली मेरिट के अंतिम दिन साढ़े छह हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया। मेरठ के कॉलेजों की बात करें तो पहली मेरिट में डीएन कॉलेज में बीए में 129 एडमिशन हुए हैं। बीएससी बायोलॉजी, मैथ और स्टेटिक्स में 151 एडमिशन हुए हैं। मेरठ कॉलेज में बीए में 258, बीकॉम में 145 एडमिशन हुए हैं। बीएससी बायोलॉजी, मैथ और स्टेटिक्स में 270 एडमिशन हुए हैं। एनएएस कॉलेज में बीए में 49 और बीकॉम में सिर्फ 16 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। आरजी कॉलेज में बीए में 268, बीकॉम में 50 और बीएससी में 63 एडमिशन हुए हैं। इस्माईल कॉलेज में बीए में 190, बीकॉम में 08 और बीएससी मैथ में 26 एडमिशन लिए गए हैं। कनोहरलाल कॉलेज में 146 और बीकॉम में 17 एडमिशन हुए हैं। शहीद मंगल पांडे कॉलेज में बीए में 55, बीकॉम में 09, बीएससी बायोलॉजी में 20 और मैथ में 12 एडमिशन हुए हैं। शहर के सात कॉलेजों में टोटल 1915 ही एडमिशन हो पाए हैं।
विज्ञापन


27 से दूसरी मेरिट के एडमिशन के शुरू
विवि दूसरी मेरिट बुधवार को जारी करेगा। दूसरी मेरिट में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को चार दिन मिलेंगे। 30 के बाद कॉलेजों में दो ओपन मेरिट निकाली जाएंगी। जो स्टूडेंट्स पहली मेरिट में नाम होने के बाद एडमिशन नहीं ले पाए हैं, उन्हें ओपन मेरिट में सीटें खाली होने पर ही एडमिशन का मौका मिलेगा। अगर सीटें खाली नहीं रही तो उनको एडमिशन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्सों में 30 जून तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी के अलावा दूसरे प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए आदि में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून रखी गई थी। इसे बढ़ाकर अब 30 जून कर दिया गया है। पीजी कोर्सों मेें एडमिशन के लिए भी 30 जून तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed