फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रमजान के अलविदा जुमे को लाखों लोगों ने अदा की नमाज

रमजान के अलविदा जुमे को लाखों लोगों ने अदा की नमाज

Sat, 09 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
रमजान के अलविदा जुमे को लाखों लोगों ने अदा की नमाज
अलविदा जुमे पर लाखों लोगों ने अदा की नमाज
विज्ञापन


मेरठ। अलविदा जुमे पर शहर की अलग-अलग मस्जिदों में लाखों लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। शाही जामा मस्जिद और इमलियान मस्जिद सहित शहर की मुख्य मस्जिदों में तकरीर का दौर चला। शाही जामा मस्जिद में शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन और कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने ब्यान पेश किए।
शहरकाजी ने कहा जकात व सदका सभी पर फर्ज है। ये गरीब लोगों को देना चाहिए, ताकि वे भी ईद पर खरीदारी कर खुशी में शरीक हो सकें। शहरकाजी ने रमजान के आखिरी अशरे को अल्लाह से माफी मांगकर गुनाह माफ करने वाला बताया है। उन्होंनेे कहा आखिरी अशरे में लोगों को दिल से दुआ करनी चाहिए। आखिरी दस दिनों में ऐतकाफ में बैठकर इबादत करना बहुत सवाब माना गया है। जिसमें 21वें, 23वें, 25वें, 27वें और 29वें रोजे की रात में शब-ए-कद्र की रात कहलाती है। जो इबादत के लिहाज से एक हजार रातों से बेहतर है।
विज्ञापन


स्टंट करने से होती है बदनामी
शाही जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने ईद के दौरान युवा और छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा ईद के दिन बाइक लेकर युवा हुड़दंग करते हैं। जो एकदम गलत है। युवा सिर पर टोपी लगाकर बाइक से स्टंट करते हैं। जिससे मुस्लिमों की तो बदनामी होती ही है, साथ में इस्लाम को भी बदनाम किया जाता है। ऐसे में मुस्लिम परिवारों के सभी मुखिया को बच्चों और युवाओं का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हो सकता है एक ओर अलविदा जुमा
बृहस्पतिवार दोपहर को ही शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन ने अलविदा जुमे का एलान कर दिया था। शुक्रवार को अलविदा जुमे के दिन भारी भीड़ मस्जिदों में उमड़ी। शहरकाजी ने बताया कि अगले सप्ताह के बृहस्पतिवार को चांद नजर आया तो शुक्रवार की ईद उल फितर होगी। लेकिन चांद नहीं दिखा तो शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी। जिसके चलते अकीदतमंदों को दूसरा अलविदा जुमा मनाने को मिल सकता है। शहरकाजी ने कहा दूसरा अलविदा जुमा मनाने में कोई दिक्कत नहीं है।

अमन चैन की दुआ को उठे हाथ
अलविदा जुमे को शाही जामा मस्जिद, इमलियान मस्जिद, इस्लामाबाद एक मिनारा, गुदड़ी बाजार छप्पर वाली मस्जिद, हापुड़ रोड जुबैदा मस्जिद, लिसाड़ी रोड़, फतेउल्लापुर रोड, श्यामनगर अहमद मस्जिद, विकासपुरी मस्जिद, जाकिर कालोनी की एक मिनारा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज के बाद देश-दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी गई।


ईद की नमाज का एलान
शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले शहरकाजी ने ईद उल फितर की नमाज की एलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा शाही ईदगाह में जुमे की नमाज सुबह 7:45 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed