फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमर उजाला एजुकेशन फेयर

अमर उजाला एजुकेशन फेयर

Sat, 09 Jun 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला एजुकेशन फेयर
कॉलेज का कंफ्यूजन दूर करेगा अमर उजाला एजुकेशन फेयर
विज्ञापन

मेरठ। बारहवीं के बाद अब क्या? कौन से कॉलेज में एडमिशन लें? संबंधित स्ट्रीम के लिए कौन सा कॉलेज बेहतर है? कॉलेज फेक तो नहीं ऐसे तमाम सवालों के जवाब अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर में मिलेंगे। हर साल की तरह इस वर्ष भी युवा पाठकों के करियर को शेप देने और कॉलेज के चयन में उनकी मदद के लिए अमर उजाला की ओर से लक्ष्य 2018 का आयोजन हो रहा है। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। 11 व 12 जून को एजुकेशन फेयर का आयोजन सम्राट हैवेंस होटल गढ़ रोड में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। एजुकेशन फेयर में 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र भाग लेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई हर बोर्ड के छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 यूनिवर्सिटीज से संबंधित सभी जानकारियां एक छत के नीचे मिलेंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका, प्रवेश प्रक्रिया की आवश्यक शर्तें व नियमों के विषय में बताया जाएगा। स्ट्रीम वाइज कौन सा कॉलेज बेहतर है यह जानकारी भी मिलेगी। नए पाठ्यक्रमों व छात्रवृत्तियों के बारे में भी फेयर में जानकारी मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों को दूर करेंगे। ऑन स्पॉट करियर गाइडेंस, ऑन स्पॉट एडमिशन व समस्याओं क ा समाधान होगा। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, करियर काउंसलिंग, पर्सनेिलटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमे, एप्टीट्यूट टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व ओवरसीज एजुकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे।
फेयर में भाग लेने के लिए 7838635638 पर मिस कॉल दें। या फिर 8392946238 पर संपर्क करें।

खास बातें:
- 11,12 जून को होगा लक्ष्य 2018 का आयोजन
- मिलेगी देश के महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों से जुड़ी हर जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed