{"_id":"5b01dad54f1c1be9408b6c2b","slug":"181526848213-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क शिविर में 130 लोगों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क शिविर में 130 लोगों को मिला उपचार
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
निशुल्क शिविर में 130 लोगों की हुई जांच
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित दयाराम जन कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। धनवंतरी मार्केट गोल मंदिर रोड स्थित अमन पॉली क्लीनिक पर कैंप सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। शिविर में 130 लोगों की हड्डियों में कैल्शियम की जांच की गई। डॉ. अमित कौशिक और डॉ. तसलीम अहमद अंसारी द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। कार्यक्रम आयोजन में संस्था के अध्यक्ष युवराज किशोर रूहेला, नवल किशोर रूहेला, डॉ. दीपक रूहेला, सचिन रस्तोगी, देवेंद्र सोनी, मोहित कौशिक, शशांत, राकेश रंजन, त्रिनाथ मिश्रा, अनुज प्रजापति, आर्यन और अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
वहीं शिवाजी रोड पर ऊषा कॉम्पलेक्स स्थित जैन फिजियोथेरेपी सेंटर में भी रविवार को निशुल्क कैल्शियम व नसों की जांच के शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 265 मरीजों को फिजियोथेरेपी के तरीकों से लाभ पहुंचाया। शिविर का उद्घाटन डॉ. विनोद अरोरा द्वारा किया गया। डॉ. अनूप और डॉ. गौरव अग्रवाल ने मरीजों को सही तरीके से दिनचर्या और चलने-फिरने व बैठने के तरीके सिखाए।