{"_id":"5ae8d4f84f1c1b61098b759d","slug":"181525208312-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 में से सिर्फ 5 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 में से सिर्फ 5 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
39 में से पांच शिकायतों का किया मौके पर निस्तारण
मेरठ। समाधान दिवस पर तहसील मेरठ में डीएम अनिल ढींगरा ने 39 में से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समाधान दिवस की गरिमा एवं उसके उद्देश्य को समझकर शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग में कोई भी समस्या बिना निस्तारण के लंबित न रहे और कोई फ रियादी इधर-उधर न भटके। उन्होंने लंबित संदर्भों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की शिकायतें अभी भी लंबित हैं। वह उसका प्रत्येक दशा में समय से निस्तारण करें और उसकी निस्तारण आख्या फ रियादी व उनको भी दें।
समाधान दिवस में डीएम के सामने राजस्व, पुलिस, विकास विभाग, नगर निगम, एमडीए, आपूर्ति, डूडा, समाज कल्याण सहित कई अन्य विभागों से संबंधित 39 प्रार्थनापत्र और शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें जांच से संबंधित थीं, इसलिए उन्हें एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपना स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मेरठ निशा अनंत, प्रभारी सीएमओ धीरेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एएच कर्नी, सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला, पीडी भानू प्रताप सिंह, डीडीओ अतुल मिश्रा, डीपीआरओ आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।