फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में बवाल के चलते टली बंगला नंबर 210बी पर कार्रवाई

शहर में बवाल के चलते टली बंगला नंबर 210बी पर कार्रवाई

Wed, 04 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शहर में बवाल के चलते टली बंगला नंबर 210बी पर कार्रवाई
बवाल के चलते टली बंगला नंबर 210बी पर कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। शहर में सोमवार को बवाल के बाद माहौल बिगड़ने की वजह से बुधवार को बंगला नंबर 210 बी की दुकानों पर होने वाली कार्रवाई टल गई है। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की जगह-जगह ड्यूटी लगी है। ऐसे में ध्वस्तीकरण के दौरान उचित पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई किसी ओर दिन की जाएगी।

कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को आरआर मॉल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इस दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। जनवरी माह में ग्राउंड फ्लोर पर बची आठ दुकानों की सील तोड़कर व्यापारियों ने अपना सामान रख लिया था। याचिका दाखिल होने के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। शनिवार को इसे लेकर कलक्ट्रेट में अफसरों की बैठक हुई थी। इसमें चार अप्रैल को दुकानों के ध्वस्तीकरण की प्लानिंग बनाई गई थी। बुधवार को इस पर कार्रवाई होनी थी, लेकिन सोमवार को हुए बवाल के बाद शहर के हालात बिगड़ने पर अब कार्रवाई को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed