{"_id":"5a8ddab94f1c1bca798bb007","slug":"181519246009-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट पर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन
मेरठ। फिल्म ओरू अदार लव के विवादित गाने के खिलाफ बुधवार को आदर्श सेवा समिति के बेनर तले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इससे पहले फिल्म को लेकर समिति के कार्यालय लिसाड़ी गेट चौपले पर बैठक हुई। इसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रति रोष व्यक्त किया। इसके बाद समिति के कार्यकर्ता एवं मुस्लिम समाज के लोग समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। अध्यक्ष ने बताया कि फिल्म के गाने से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाने और डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन समिति एवं मुस्लिम समाज की तरफ से जिला प्रशासन को दिया गया। जुनैद अखलाक, गुड्डू ख्वाजा, हाजी आरिफ, सौरव ठाकुर, राशिद मंसूरी, मोनू अलवी, अनस सिद्दीकी, सरताज चौधरी आदि रहे।