फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुप्ता बंधुओं की अफ्रीका सरकार में थी मजबूत पैठ

गुप्ता बंधुओं की अफ्रीका सरकार में थी मजबूत पैठ

Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गुप्ता बंधुओं की अफ्रीका सरकार में थी मजबूत पैठ
दक्षिण अफ्रीका में थी गुप्ता बंधुओं की मजबूत पैठ
विज्ञापन

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के मामले में दक्षिण अफ्रीका में घिरे एनआरआई अजय गुप्ता और उनके भाई सहारनपुर में भी अफ्रीका में अपनी पैठ का नमूना कई बार दिखा चुके हैं। इनके यहां आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति जैकब जुमा के बेेटे डूडूजने जुमा भी शामिल हो चुके हैं। करीब 12 साल पहले हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व वाली पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का रोड शो भी सहारनपुर की सड़कों पर गुप्ता बंधुओं ने कराया था। इसके बाद इन्होंने दक्षिण अफ्रीका में मजबूत पैठ को लेकर भारत में भी सुर्खियां आए थे।
जिले के एक सामान्य परिवार से निकले अजय गुप्ता, अतुल और राजेश ने दक्षिण अफ्रीका में अपना एक बड़ा बिजनेस अंपायर खड़ा कर दिया। परिवार के शादी समारोह में गुप्ता बंधु सहारनपुर सहित देश के लोगों को बुलाना नहीं भूलते। कुछ साल पहले दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता परिवार ने भारतीय मेहमानों के विमान को वहां के सेना क्षेत्र में उतरवा दिया था। इस विमान में सपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव सहित कई दिग्गज सवार थे। इस मामले को दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा विरोधियों ने काफी तूल दिया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने गुप्ता परिवार के समारोह में शामिल होने से इनकार किया था। इसके बाद कई मौकों पर सहारनपुर में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गजों को ला चुके हैं। कई साल पहले वहां के मंत्री यूसुफ पहाद भी गुप्ता बंधुओं के साथ यहां आए थे।
विज्ञापन

यहां भी सियासी हलकों में है गहरी पैठ
दक्षिण अफ्रीका में राजनीतिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे गुप्ता बंधुओं की भारत के सियासी हलकों में भी पूरी पैठ है। पूर्व में मुलायम सिंह यादव की सरकार में इन्हें राजकीय अतिथि का दर्जा प्राप्त था। कई समारोह में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, आजम खान, शिवपाल यादव सहित अन्य लोगों को शामिल होते रहे हैं। प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद ही सहारनपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और गोपाल गुप्ता नंदी के आने का कार्यक्रम जारी हुआ था। हालांकि वे दोनों ही कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा गुप्ता बंधुओं के बहनोई को उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed