फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आखिर शासन से क्यों नहीं लौटते शहर हित के प्रपोजल

आखिर शासन से क्यों नहीं लौटते शहर हित के प्रपोजल

Wed, 24 Jan 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आखिर शासन से क्यों नहीं लौटते शहर हित के प्रपोजल
मेरठ। शहर हित के सभी प्रपोजल लखनऊ पहुंचते तो हैं, लेकिन समय से वापस नहीं लौटते। इससे शहर का विकास और सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही है। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी योजनाओं पर भी उप्र सरकार में समय से मंथन नहीं हो रहा है। इसलिए कूड़ा निस्तारण प्लांट और डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए संसाधनों को हरी झंडी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशानुसार और स्वच्छ भारत मिशन के तहत महानगर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण और शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए लगभग 72 करोड़ रुपये से वाहनों की खरीद का प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा है। बता दें कि कूड़ा निस्तारण प्लांट का भूमि पूजन गांवड़ी जंगल में किया गया था। उस समय अधिकारी, भाजपा के पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया और महाराष्ट्र की कंपनी के अधिकारियों ने छह माह के भीतर कूड़ा निस्तारण प्लांट का संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया था। नगर निगम प्रशासन की तरफ से 800 मीट्रिक टन के कूड़ा निस्तारण प्लांट की डीपीआर शासन को भेजी गई थी। जिस पर पूरे साल विचार ही नहीं किया गया। एक माह पहले उसी डीपीआर को शासन ने 400 मीट्रिक टन कूड़े के प्लांट के लिए डीपीआर बनाने की बात कहकर वापस लौटा दिया। अब कंपनी ने फिर से निगम के माध्यम से शासन को डीपीआर भेजी है। जो अभी तक शासन से वापस नहीं लौटी है।
विज्ञापन

शासन स्तर पर हो रही डीपीआर तैयार
महानगर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की लगभग 72 करोड़ की योजना है। जिसकी डीपीआर भी शासन स्तर पर ही तैयार की जा रही है। इसको भी दो माह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक न तो डीपीआर मेरठ पहुंची है और न ही कोई संदेश आया है। शासन स्तर पर धीमी कार्यवाही को लेकर निगम का कोई अधिकारी भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों को दिल्ली में लगी फटकार
कूड़ा निस्तारण योजना में लापरवाही पर एनजीटी ने भी निगम अधिकारियों को फटकार लगाई हैं। एनजीटी ने सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से मेरठ नगर निगम में कूड़ा निस्तारण प्लांट की स्थिति की रिपोर्ट मांगी। जिस पर मंगलवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान और अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन ने दिल्ली पहुंचकर सेंट्रल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सामने कूड़ा निस्तारण योजना से संबंधित अपना पक्ष रखा।

----------------------
वर्जन.....
धरातल पर दिखेंगी योजनाएं
कूड़ा निस्तारण प्लांट की डीपीआर शासन में है। जिस पर परीक्षण चल रहा है। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 72 करोड़ रुपये से संसाधनों के लिए डीपीआर बन रही है। इसी सप्ताह शासन का आदेश आने वाला है। शीघ्र ही योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed