{"_id":"5a625a2b4f1c1b91268b54ea","slug":"181516395051-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक निरीक्षण से ट्रेनों का पहिया थमा, संगम रद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक निरीक्षण से ट्रेनों का पहिया थमा, संगम रद
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक निरीक्षण से ट्रेनों के पहिया थमे, संगम रद
मेरठ। दौराला से खतौली रेलवे स्टेशन तक बनाए गए नए ट्रैक के सीसीआरएस निरीक्षण का असर सेक्शन के रेल यातायात पर पड़ा। पहले से प्रभावित चल रहीं ट्रेनों के अलावा अब तक चल रही ट्रेन भी शुक्रवार को प्रभावित हुई। वहीं संगम एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद रखी गई।
शुक्रवार को दौराला पहुंचे चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवेे सेफ्टी एसपी पाठक ने दौराला रेलवे स्टेशन से लेकर खतौली रेलवे स्टेशन तक किए गए ट्रैक दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान लिए गए ब्लॉक के चलते पहले से रद और रूट डायवर्ट करके चलाई जा रही ट्रेनों के अलावा शालीमार एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेन भी प्रभावित हो गई। इस ट्रेन को वाया शामली जम्मू के लिए चलाया गया। वहीं दिल्ली-सहारनपुर के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को रद रखा गया। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद रही। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि संगम को राइट टाइम करने के लिए रद किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से लेट चल रही नौचंदी एक्सप्रेस भी पांच घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची। हालांकि वापसी में नौचंदी को राइट टाइम रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सीसीआरएस निरीक्षण के चलते पहले से प्रभावित चल रही ट्रेनों के अलावा कुछ और ट्रेनें भी प्रभावित रही थीं। शनिवार से सभी ट्रेेन सामान्य हो जाएंगी।