{"_id":"5a10a13c4f1c1bd9798bd5dd","slug":"181511039292-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की 48वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। दिन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन भामाशाह पार्क में खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। मेरठ कॉलेज की टीम 8 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रही।
बालक वर्ग में हाफ मैराथन में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के यासीन, 110 हर्डल में गाजियाबाद के जनहित कॉलेज के कुनाल चौधरी, शार्ट पुट बालक वर्ग में मेरठ कॉलेज के रजत, डेकाथोन में मेरठ कॉलेज के रिषभ बालियान, डिसकस थ्रो में रजत, सौ मीटर में एलआर कॉलेज आकाश वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। बालिका वर्ग में हाफ मैराथन में मुजफ्फरनगर की अर्पिता सैनी, शार्ट पुट में तान्या चौधरी, सौ मीटर दौड़ में गाजियाबाद की स्वाति, आठ सौ मीटर में सहारनपुर की रजनी ने स्वर्ण पदक जीता। संचालन डॉ. राधा मिश्रा ने किया। अध्यक्षता मेरठ कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर बी कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रो. डॉ. इंद्रजीत सिंह, सीसीएसयू के क्रीड़ाधिकारी डॉ. गुलाब सिंह रूहल, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. सीमा शर्मा, सहआयोजन सचिव डॉ. योगेश कुमार, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. अर्चना, डॉ. राधेश्याम, डॉ. कपिल, डॉ. पवन, डॉ. ललित, डॉ. सचिन, डॉ. मनोज सिवाच, डॉ. पीएस उज्ज्वल, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. राजीव, डॉ. सतेंद्र, डॉ. योगेंद्र तोमर, डॉ. ओमपाल मौजूद रहे।