{"_id":"59fe2f2a4f1c1b79548bb23a","slug":"181509830442-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए के सात अधिकारियों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए के सात अधिकारियों को चेतावनी
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ऑफिस में समय से पहुंचकर जनता की समस्या न सुनने वाले अधिकारियों के खिलाफ एमडीए उपाध्यक्ष साहब सिंह ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने सचिव समेत सात आला अधिकारियाें को उनकी सर्विस ब्रेक करने की चेतावनी दी है।
एमडीए वीसी ने एक नवंबर को एमडीए ऑफिस के सभी पटलों का निरीक्षण किया। वीसी के मुताबिक मंडलायुक्त के निर्देश हैं कि अधिकारी सुबह सुबह नौ बजे से 11 बजे तक ऑफिस में बैठकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस पर वीसी ने भी निर्देश जारी किए हैं। बावजूद इसके अधिकारी इस समय गायब मिले। उपाध्यक्ष ने सचिव राजकुमार, एफसी वसी मोहम्मद, मुख्य अभियंता दुर्गेश श्रीवास्तव, मुख्य नगर नियोजक जेएन रेड्डी, अधीक्षण अभियंता योगेश पाठक तथा तहसीलदार करनवीर सिंह एवं मनोज सिंह को चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा है कि स्पष्टीकरण दें। क्याें उन्हें अनुपस्थित मानते हुए एक दिन का रोक दिया जाए और सर्विस ब्रेक की कार्रवाई कर दी जाए। वेतन रोकने जैसी कार्रवाई की चेतावनी तो पहले भी अधिकारियों को मिलती रही है पर सर्विस ब्रेक की कार्रवाई की चेतावनी से अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति है।