फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीरामलीला मंचन......

श्रीरामलीला मंचन......

Tue, 26 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
श्रीरामलीला मंचन......
सूर्पनखा की नाक कटी, शुरू हुआ पाप का अंत
विज्ञापन

शहर में विभिन्न स्थानों पर हुई श्रीरामलाली में किया गया मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में छह स्थानों पर भव्य श्रीराम लीला मंचन किया गया। भैसाली मैदान में आयोजित रामलीला में सूर्पनखा की नाक कटने का मंचन हुआ। वहीं, रजबन में आयोजित रामलीला में राक्षसाें को ऋषियों के यज्ञ को खंडित करते हुए दिखाया गया। उधर, शहर रामलीला कमेटी ने सीता हरण और जटायु मरण के प्रसंग को दिखाया। सभी रामलीला मंचन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रामलीला मंचन देखने पहुंचे।
भैसाली मैदान (अध्यापुरी) में कलाकारों ने दिखाया कि पंचवटी में सूर्पनखा की नाक कटने के बाद भगवान श्रीराम ने खर, दूषण और मारीच का वध किया। इसके बाद रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। कलाकारों ने प्रसंग को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। सीता हरण के दौरान जटायु ने रावण को रोकने का प्रयास किया। लेकिन रावण ने चंद्रहास खड़ग से जटायु के पंख काट डाले। मंचन के साथ लाइट और साउंड का समावेश देख दर्शक भी उत्साहित हो गये। लीला के उद्घाटन का सौभाग्य विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और नरेंद्र सिंघल को प्राप्त हुआ। पूजन अतुल अग्रवाल और अरविंद कुमार ने किया। वहीं, दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य मनोहर लाल, ललित लखवाना, गीता ठाकुर, राजेश गोयल को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण कंसल रहे। इस दौरान अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन


राक्षकों ने किया यज्ञ को खंडित
रामलीला कमेटी रजबन बाजार द्वारा रामलीला मंचन किया गया। उद्घाटन वार्ड आठ सभासद विपिन सोढ़ी ने किया। मुख्य अतिथि किशन विरमानी, दीपक गांधी, हिमांशु गुप्ता, राकेश तनेजा आदि रहे। स्थानीय कलाकारों ने श्रीराम जन्म, सीता जन्म के साथ दिखाया कि ऋषि विश्वामित्र को राक्षस परेशान करते हैं। उनका हवन खंडित कर दिया जाता है। विश्वामित्र राजा दशरथ के पास जाते हैं और श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले आते हैं। श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। वहीं, इस बीच मारीच, सुबाहु के वध का भी मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश यादव, सुनील कनौजिया, श्याम मदान, रजनीश यादव, सुरेश अवस्थी, सुधीर भटनागर, दिनेश यादव, अभिषेक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम का हूं दास, कैसे करूं विवाह
श्रीराम लीला कमेटी मेरठ शहर के तत्वावधान में अनंत भक्ति मंडल के कलाकारों ने चित्रकूट लीला का मंचन किया। कलाकारों ने लीला में दिखाया कि किस प्रकाश शूर्पनखा आकाश मार्ग से भ्रमण करते हुए भगवान राम के पास पहुंची। सुंदर महिला का रूप धारण कर सूर्पनखा ने श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम ने प्रस्ताव ठुकराकर उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। हालांकि लक्ष्मण जी ने कहा कि मैं तो श्रीराम का दास हूं। विवाह कैसे कर सकता हूं। दोनों के बीच घूमते हुए सूर्पनखा को क्रोध आ गया। इसके बाद उसने अपने असली रूप में आकर माता सीता को हानि पहुंचाने का प्रयास किया। हालांकि लक्ष्मण जी ने तुरंत अपनी तलवार से उसकी नाक और कान काट दिया। इस बीच खर और दूषण के वध के मंचन किया गया। वहीं, सीता हरण और जटायु उद्धार के प्रसंग को दिखाया गया। इस दौरान द्वारका नाथ शर्मा, मनोज माहश्ेवरी, अशोक कुमार बंसल, सूरज गुप्ता, सचिन जिंदल, दिवाकर गोयल, मनोज गुप्ता, पंकज ग्रोवर, अजय गोयल, अंशुल बंसल, मनीष गुप्ता, गगन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed