फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोला

गोला

Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
गोला
गोलाबढ़ में पाइप लाइन फटी, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम जनता को मूलभूत सुविधाएं देने में भी आनाकानी कर रहा है। इसका सुबूत निगम का गोलाबढ़ क्षेत्र है, जहां तीन दिन से पाइप लाइन फटी पड़ी है। जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है और शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि कर्मचारी होंगे तो लाइन ठीक करा देंगे।
नगर निगम की ट्यूबवेल से गोलाबढ़ में पानी की सप्लाई होती है। शुक्रवार शाम ट्यूबवेल के निकट 52 फुटा मार्ग पर पानी की पाइप लाइन फट गयी। जिसके कारण पूरे इलाके की पानी सप्लाई प्रभावित हो गयी। रास्ते में जलभराव के कारण ग्रामीणों ने ट्यूबवेल को बंद करा दिया, जो उसी दिन से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

गांव में हैंडपंप तो लगे हैं। लेकिन काफी समय से खराब पड़े हैं। जो चालू हैं, उनका पानी पीने लायक नहीं है। जिसके चलते सैकड़ों परिवारों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गोलाबढ़ निवासी भरत सिंह सैनी का कहना है कि शनिवार सुबह नगर निगम में जलकल अधिशासी अभियंता सुनील सिंघल और जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार से लिखित में शिकायत की। उन्होंने पाइप लाइन ठीक कराने की बजाय यह कहकर टाल दिया कि फिलहाल कोई कर्मचारी नहीं है। इसलिए जब कर्मचारी होंगे, तभी पाइप लाइन ठीक करायी जाएगी। 60 घंटे से जनता को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कराएंगे
जेई जलकल विभाग अशोक कुमार का कहना है कि कर्मचारियों की संख्या कम है। जिसके कारण पाइप लाइन ठीक नहीं हो पायी है। सोमवार को कर्मचारी भेजकर पाइप लाइन ठीक करा देंगे।

सही नहीं हुई तो कार्रवाई
महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि अगर जलकल विभाग ने सोमवार को पाइप लाइन ठीक नहीं करायी तो ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed