{"_id":"59c037014f1c1b1e688b54b2","slug":"181505769217-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ हाउस में किया सभी को सेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेफ हाउस में किया सभी को सेफ
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मंच के ठीक पीछे बनाए गए सेफ हाउस में मायावती ने पार्टी के सभी सिपहसालाराें से बात की और सभी की पीठ थपथपाई। कहा कि इस रैली के लिए जो टीम लगाई गई थी उसने बेहतरीन काम किया।
रैली पर बनाए गए मंच से उतरते ही सेफ हाउस बनाया गया था, जिसमें दो एयरकंडीशन लगाकर सोफे डाले गए थे। भाषण खत्म होते ही मायावती यहां पहुंच गई और पार्टी पदाधिकारियों से बात की। उन्होंने बाबू मुनकाद अली और विधान परिषद में सचेतक अतर सिंह राव की पीठ थपथपाई। अतर सिंह राव को मध्यप्रदेश से और मुनकाद को पूर्वांचल से खास इस रैली पर दलित मुस्लिम समीकरण साधने के लिए बुलाया गया था। अब आगे की रैलियों की तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शमशुद्दीन राइन, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, इमरान कुरैशी, रविन्द्र मोल्हू, जगपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मोहित कुमार आदि से भी मायावती ने मुलाकात की। सेफ हाउस की व्यवस्था पर जिला प्रभारी शाहजहां सैफी, अमित शर्मा, सुनील जाटव, दीपक राणा की पीठ थपथपाई।