फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्राम प्रधानों पर होरहे उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन

ग्राम प्रधानों पर होरहे उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों पर होरहे उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन
मेरठ। जिले के प्रधानों पर हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन लगातार प्रशासन को पंचायतों के उत्पीड़न के बारे में अवगत कराता रहा है, लेकिन जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानों पर फर्जी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इससे ग्राम प्रधानों में रोष है। जांच के नाम पर प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि विगत वर्षों से प्रशासन से संवाद के बाद भी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। साथ ही भूमि प्रबंधन समिति की कोई भी बैठक पंचायत स्तर पर नहीं की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल बैठक बुलाकर ग्राम सभा की संपत्ति को सार्वजनिक करने की मांग की। संगठन की ओर से ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। रविंद्र कुमार, मांगेराम, राकेश त्यागी, जितेंद्र कुमार, रोहताश प्रधान, कुशलवीर सिंह, यशपाल सिंह प्रधान, दीपक आदि दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed