{"_id":"59a1db454f1c1bd6208b4b41","slug":"181503779653-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या में गिरफ्तारी न होने पर भड़के लोग
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सुभाषनगर में दहेज हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार को लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने साठगांठ कर नामजद महिला और एक युवक को थाने से छोड़ दिया। एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया।
सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाषनगर गली नंबर-2 निवासी टोनी की पत्नी कविता (32) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि कविता गर्भवती थी। उसके पति, सास व ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने सास कमलेश और एक युवक को हिरासत में लिया था।
दोनों को थाने से छोड़ने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसएसपी ने कार्यवाहक एसओ धनवीर सिंह को फोन कर मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। कविता की सास कमलेश और पति टोनी को शनिवार को जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को कमलेश की थाने में हालत खराब हो गई थी, जिसके चलते उसको छोड़ा गया था।
विज्ञापन
- एसएसपी ऑफिस में हंगामा, पुलिस पर नामजद आरोपी छोड़ने का आरोप