{"_id":"5999fc734f1c1be8798b45a8","slug":"181503263859-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी के दर्शन तो हो गए ,हरिद्वार की इच्छा रही अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरी के दर्शन तो हो गए ,हरिद्वार की इच्छा रही अधूरी
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थ यात्रा पर निकला राजस्थान का 70 लोगों का जत्था हुआ हादसे का शिकार
दो साथी दुनिया छोड़ गए, कई अस्पताल में भर्ती
मेरठ। तीर्थ यात्रा पर निकला राजस्थान के 70 लोगों का जत्था रेल हादसे का शिकार हो गया। पुरी के दर्शन की उनकी इच्छा तो पूरी हो गई। लेकिन हरिद्वार के दर्शन से पहले ही यह हादसा होने से इच्छा अधूरी रह गई। अपने दो साथियों को खो दिया जबकि कई घायल हो गए ।
हादसे के वक्त ट्रेन में मौजूद राजस्थान के करौली जिले के गंगापुर निवासी किसान जगमोहन ने बताया कि यह जत्था 15 दिनों के लिए मथुरा, पुरी, हरिद्वार आदि तीर्थ स्थलों के लिए निकला था। दो बच्चे भी जत्थे में थे। इनमें सबसे ज्यादा भरतूण गांव के 30-32 लोग थे। इस हादसे में उनकी पत्नी गोलमा और उनके कई साथी घायल हो गए थे। कोच पलटने के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को खतौली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के अस्पताल भेजा। उनके भी सभी साथी बिछड़ गए। बाद में पता चला कि भरतूण के रामजीलाल और रामवती की मृत्यु हो गई है। जत्थे के लोग अपनों को तलाश रहे थे, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जगमोहन का बेटा भी रविवार को मेरठ पहुंचा और दोपहर बाद परिवार के सदस्य गांव के लिए रवाना हो गए।